
Ranchi: राज्य में जारी ठंड के कहर को देखते हुए सभी श्रेणी के स्कूल, जहां पांचवीं तक की पढ़ाई होती है अब 15 जनवरी तक बंद रहेंगे. यह आदेश आज शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने दिया है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा. बताते चलें कि इससे पहले तीन जनवरी को शिक्षा मंत्री के आदेश से आठ जनवरी तक के लिए स्कूलों को बंद किया गया था. कल यानी सोमवार से सभी स्कूल खुलने वाले थे. इस बीच लगातार मौसम में आ रही गिरावट को देखते हुए पांचवीं कक्षा तक के स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया गया है.

इसे भी पढ़ें: धनबाद में मारपीट के बाद फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस




