
Ranchi: 34 वें राष्ट्रीय खेल में अनियमितता के मामले में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि इस मामले की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) को सौंप दी जाए. मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस रवि रंजन और जस्टिस एसएन प्रसाद की खंडपीठ में हुई. इस दौरान कोर्ट ने कहा कि मामले की जांच अब तक पूरी नहीं हुई है. ऐसे में सीबीआई को जांच का आदेश दिया जाना चाहिए. मामले में जो अधिकारी जांच कर रहे हैं उनकी खुद संलिप्तता बताई जाती है. मामले की अगली सुनवाई 25 मार्च को होगी.
इसे भी पढ़ें:रिम्स के सेंट्रल लैब में काम ठप, खत्म हो गया टेस्टिंग करने वाला केमिकल
बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के कार्यकाल में 34 वें राष्ट्रीय खेल का आयोजन किया गया था. इसके लिए रांची में स्टेडियम का निर्माण किया गया था.
शुरू से ही स्टेडियम विवादित रहा साथ ही खेल के आयोजन की जिम्मेवारी किस संघ को दी गई थी उनके खिलाफ भी आरोप लगे हैं. संघ के वरीय सदस्यों के खिलाफ मामला निगरानी में भी जारी है.
इसे भी पढ़ें:26 महीने से राज्य में महिला आयोग कार्यरत नहीं : नीरा यादव




