JharkhandLead NewsRanchi

केंद्र की तरह पेट्रोल-डीजल में राहत दे झारखंड सरकार, JPSC रिजल्ट की हो जांच: दीपक प्रकाश

Ranchi : केंद्र की तरह राज्य में भी पेट्रोल-डीजल की कीमत कम करने की अपील भाजपा ने की है. शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर 5 रुपये और 10 रुपये तक की कटौती केंद्र सरकार ने कर दी है. अब राज्य की बारी है. मूल्य वृद्धि पर घड़ियाली आंसू बहाते राजनीति करनेवाले सत्तारूढ़ दलों को चाहिए कि 22 फीसदी वैट और 1 रुपये का सेस पेट्रोल डीजल पर से हटा कर राहत दे. राज्य सरकार पेट्रोल पर 17 और डीजल पर 12 रुपये लेती है. इसे हटा कर सबको रियायत दे.

इसे भी पढ़ें:केंद्र की तरह राज्य सरकार भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर राहत देः मेयर

दिखाने और खाने के दांत अलग-अलग

दीपक प्रकाश के अनुसार हेमंत सरकार मूल्य वृद्धि पर दोरंगी चाल चलती रही है. उसके खाने के और दिखाने के और दांत हैं. वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा था कि केंद्र अगर कीमत कम करेगा तो वे भी कम करेंगे.

अब सरकार इस फैसले से पीछे हट रही. सभी जिलों में भाजपा की ओर से डीसी को मेमोरेंडम दिया जा रहा है ताकि कीमतों में कमी करने को सरकार विवश हो.

इसे भी पढ़ें:गृह विभाग की अफसर से पूर्व कांग्रेस नेता ने किया दुष्कर्म, बदनामी का डर दिखा वसूले लाखों रुपये

जेपीएससी की जांच जरूरी

जेपीएससी की ओर से पिछले दिनों जारी पीटी रिजल्ट संदेह के दायरे में है. साहेबगंज, लातेहार, लोहरदगा जैसे जिलों के कई ऐसे कैंडिडेट हैं जो एक ही कमरे में थे और उत्तीर्ण हो गये हैं. बल्कि ऐसे भी हैं जिन्होंने परीक्षा दी ही नहीं और पास हो गये हैं. इसकी जांच गंभीरता से हो. सरकार ने रोजगार सृजन की बात की थी.

अवसर देने और 5 लाख नौकरी देने की बात की थी. इसकी बजाए 6 परीक्षाओं को कैंसिल कर दिया गया. इनमें एएनएम, उत्पाद सिपाही, कारा वाहन चालक, स्पेशल ब्रांच सिपाही जैसी परीक्षाएं शामिल हैं.

भाजपा युवाओं को गोलबंद कर उनकी जायज मांगों को सरकार के समक्ष उठायेगी. यह सरकार युवाओं की, रोजगार विरोधी है.

इसे भी पढ़ें:नेहरा, धवन और ऋषभ पंत के गुरु रहे  द्रोणाचार्य अवार्डी कोच तारक सिन्हा का निधन

Related Articles

Back to top button