Jharkhand Vidhansabha Election

JharkhandElection : 79 सीटों पर 2014 में झामुमो लड़ा था चुनाव, 35 पर हो गयी थी जमानत जब्त

Chhaya

Ranchi : झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा से मुकाबले के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने ठोस तैयारी की है. चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही राज्य में चुनावी सरगर्मी तेज हो गयी है.

सता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे को शिकस्त देने पर अमादा हैं. लोकसभा चुनाव के दौरान महागठबंधन तो बन गया था, पर उसका स्वरूप डगमगा रहा है.

अब झारखंड में झामुमो के नेतृत्व में महागठबंधन बनने के आसार दिख रहे हैं. हालांकि इसकी औपचारिक घोषणा पार्टियों ने नहीं की है.

आगामी विधानसभा चुनाव झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, राजद एवं वाम दलों के साथ मिलकर लड़ने के संकेत हैं. झामुमो 47 सीटों पर खुद की मजबूत स्थिति मान रहा है. इसे देखते हुए पार्टी बेहतर चुनावी प्रबंधन पर जोर दे रही है.

इसे भी पढ़ें : #JharkhandElection: झारखंड में बजा चुनावी बिगुल, पांच चरणों में चुनाव, 30 नवंबर से वोटिंग, 23 दिसंबर को मतगणना

2014 में ये रहा था झामुमो का रिजल्ट

2014 में हुए विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 79 सीटों पर चुनाव लड़ा था. इसमें 19 सीटों पर पार्टी को सफलता मिली थी, जबकि 35 विधानसभा सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गयी थी.

झामुमो को 2014 में 20.83 प्रतिशत वोट मिले थे. वहीं पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेंमत सोरेन भी दुमका सीट से चुनाव हार गये थे.

इसे भी पढ़ें : वनवास के बाद जमशेदपुर में #JSCA की AGM आघे घंटे में खत्म, कीनन स्टेडियम पर चर्चा के नाम पर खानापूर्ति

सबसे खराब प्रर्दशन इन सीटों पर रहा झामुमो का

विधानसभाउम्मीदवारप्राप्त वोटकुल वोट प्रतिशत
कोडरमारविंद्र सांडिल्य28981.46
सिमरियाराजकुमारी देवी66713.61
चतरामनोरमा देवी30411.67
बगोदरछोटेलाल प्रसाद72223.76
बोकारोमंटू यादव139225.28
चंदनक्यारीहारू रजवार91895.74
धनबादभूपेंद्र कुमार20700.91
झरियाअमित साहू11840.77
बाघमारासुरज महतो80534.80
पूर्वी जमशेदपुरकमलजीत गिल39872.35
पश्चिमी जमशेदपुरउपेंद्र सिंह28991.52
तमाड़सलोमी टूटी28212.11
मांडरबुधवा उरांव23781.25
मनिकाशिल्पा कुमारी59754.67
डाल्टेनगंजसंजीव तिवारी10080.51
विश्रामपुरहुसैन अंसारी97415.82
हुसैनाबाददशरथ सिंह76064.91

 

इसे भी पढ़ें : बिना लड़े ही गोमिया विधानसभा क्षेत्र में हार चुकी है कांग्रेस, इज्जत बचाने के लिए गठबंधन का ले रही आड़

Related Articles

Back to top button