
Ranchi : कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बलमुचू आजसू पार्टी में शामिल हो गए हैं. आजसू के सुप्रीमो सुदेश महतो की उपस्थिति में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली है .
कोल्हान क्षेत्र के घाटशिला विधानसभा सीट के प्रबल दावेदार माने जा रहे कांग्रेस नेता टिकट नहीं मिलने से नाराज़ बताये जा रहे थे.
बताया जा रहा है कि गठबंधन के तहत घाटशिला सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा के खाते में चली गयी है जबकि प्रदीप बलमुचू कांग्रेस के टिकट पर यहां चुनाव लड़ना चाह रहे थे.
हालांकि मीडिया में यह भनक भी थी कि वे घाटशिला सीट को लेकर जेएमएम कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन से भी मिल चुके थे लेकिन उनका यह प्रयास असफल रहा.
इसे भी पढ़ें : #Education का निजीकरण क्यों न हो चुनावी मुद्दा? Govt ने नहीं खोला एक भी कॉलेज, मंत्री ने यूनिवर्सिटी व 4 कॉलेज खड़े किये
राज्यसभा सांसद रह चुके हैं प्रदीप बलमुचू
आजसू पार्टी में शामिल हुए कांग्रेसी नेता प्रदीप बलमुचू पूर्व में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद रह चुके हैं. उनका पार्टी पर काफी दबदबा माना जाता था. 2019 के लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने सिंहभूम क्षेत्र से चुनाव लड़ने की कोशिश की थी शीर्ष नेतृत्व द्वारा उन्हें टिकट नहीं दिया गया था.
उसके बाद से वे लगातार घाटशिला से विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में थे. लेकिन सत्तारूढ़ बीजेपी को रोकने के लिए बने गठबंधन के तहत यह सीट जेएमएम के खाते में जाने की खबर जोरों से थी, जिसके बाद ही प्रदीप ने आजसू मे जाने का मन बना लिया था.
इसे भी पढ़ें : #JharkhandElection : कांग्रेस सह-प्रभारी उमंग सिंघार की उदासीनता का कारण आरपीएन सिंह से नाराजगी तो नहीं?




