Jharkhand Vidhansabha ElectionRanchi

#JharkhandElection: कांग्रेस ने जारी की 19 प्रत्याशियों की दूसरी सूची, हटिया से अजय नाथ शाहदेव को टिकट

Ranchi: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को अपनी दूसरी लिस्ट जारी की है. कांग्रेस पार्टी की ओर से केंद्रीय चुनाव समिति के इंचार्ज मुकुल वार्षिक ने इस लिस्ट को जारी करते हुए 19 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है.

कांग्रेस नेता लाल अजय नाथ शाहदेव को पार्टी ने हटिया से अपना प्रत्याशी बनाया है. वहीं पूर्व डीजीपी राजीव कुमार को कांके सीट से चुनाव लड़ने की अनुमति दी गई है. गठबंधन के तहत रांची लोकसभा में आने वाले खिजरी सीट कांग्रेस के खाते में गयी है.

इस सीट पर जेएमएम के प्रबल दावेदार अंतु तिर्की माने जा रहे थे. 19 उम्मीदवारों के नामों मे अनुसूचित जनजाति (एसटी) के 3 और अनुसूचित जाति के 2 प्रत्याशी शामिल हैं.

इसे भी पढ़ेंः#JharkhandElection : आजसू ने 12 प्रत्याशियों की घोषणा की, गठबंधन पर संशय बरकरार

 

कौन-कहां से होगा प्रत्याशी

पाकुड़-    आलमगीरआलम

जामताड़ा-  डॉ इरफान अंसारी

जरमुंडी-   बादल पत्रलेख

महगामा-  दीपिका पाण्‍डेय सिंह

बरही-     उमेशशंकर अकेला

बड़कागांव- अंबा प्रसाद साहू

हजारीबाग- डॉ आरसी प्रसाद मेहता

जमुआ- डॉ मंजू कुमारी

बेरमो-    राजेंद्र प्रसाद सिंह

बोकारो-   संजय सिंह

धनबाद-   मन्‍नान मल्लिक

झरिया-    पूर्णिमा नीरज सिंह

बाघमारा-  जलेश्‍वर महतो

जमशेदपुर(प.)-      बन्‍ना गुप्‍ता

खिजरी-   राजेश कच्‍छप

हटिया-    अजयनाथ शाहदेव

कांके-     राजीव कुमार

सिमडेगा-  भूषणबाड़ा

कोलेबिरा-  नमन विक्‍सल कोंगाड़ी

जारी 19 सीटों पर विभिन्न चरणों में होना है चुनाव

कांग्रेस द्वारा जारी 19 सीटों की सूची में से जमशेदपुर पश्चिम, सिमडेगा और कोलेबिरा में दूसरे चरण में चुनाव होना है.

वही बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, बेरमो, खिजरी, हटिया, कांके मे तीसरे चरण में चुनाव होगा. चौथे चरण में जमुआ, बोकारो, धनबाद, झरिया बाघमारा और पांचवे चरण में पाकुड़, जामतारा, जरमुंडी और महागामा सीटों पर चुनाव होना है.

इसे भी पढ़ेंःलोजपा अपने दम पर लड़ने के लिए तैयार झारखंड विधानसभा चुनाव: चिराग

6 प्रत्याशियों का नाम पहले ही हो चूका है जारी

इससे पहले कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के एक दिन बाद पार्टी ने रविवार को पहले चरण के लिए 6 प्रत्याशियों के नाम जारी किए थे.

पहली लिस्ट में कांग्रेस प्रदेश प्रमुख रामेश्वर उरांव को लोहरदगा सीट और पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दूबे को बिश्रामपुर से टिकट दिया गया है, जबकि के.पी.यादव को भवनाथपुर, डाल्टनगंज से के.एन. त्रिपाठी और मनिका सीट से रामचंद्र सिंह और पांकी सीट से पार्टी के सीटिंग विधयाक देवेंद्र सिंह बिट्टू पर पार्टी ने दांव लगाया है.

गठबंधन में कांग्रेस को मिली है 31 सीटें

बात दें कि कांग्रेस पार्टी जेएमएम और आरजेडी के साथ गठबंधन करके विधानसभा चुनाव लड़ रही है. 81 सीटों वाली विधानसभा में जेएमएम 43, कांग्रेस 31 और आरजेडी सात सीटों पर लड़ेगी. राज्य में 5 चरणों में चुनाव होना है.

पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को होना है, जिसके लिए नामांकन की आखिरी तारीख 13 नवंबर है. 7, 12, 16 और 20 दिसंबर को अलग-अलग चरणों में मतदान होगा. नतीजे 23 दिसबंर को आएंगे.

इसे भी पढ़ेंःविधानसभा चुनाव :  दूसरे चरण में 48 लाख मतदाता डालेंगे वोट, 6066 मतदान केंद्र बनाये गये

Related Articles

Back to top button