JharkhandLead NewsRanchi

झारखंड : मनरेगा कर्मियों की मांग जल्द होगी पूरी, फाइल बढ़ी

Ranchi : झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ झारखंड केंद्रीय समिति का एक प्रतिनिधिमंडल विधायक दीपिका पांडेय सिंह के नेतृत्व में राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से मिला. यहां पूर्व में उनके साथ हुई वार्ता में पांच सूत्री सहमति को अविलंब पूरा करने का अनुरोध किया. इस अवसर पर संयुक्त सचिव झारखंड राज्य अनुबंध कर्मचारी संघ सुशील कुमार पांडेय ने भी सरकार से मनरेगा कर्मियों की मांगों को पूरा करने का आग्रह किया.

प्रतिनिधिमंडल की बातों को सुनकर ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि मनरेगा कर्मियों की लंबित मांगों संबंधित संचिका बढ़ गयी है. विभागीय पदारधिकारियों को तीन दिनों के भीतर इस पर उचित निर्णय लेकर मांगों की पूर्ति का निर्देश दिया गया है.

इसे भी पढ़ें:सीएम हेमंत सोरेन ने सदन में कहा, एक महीने में निकलेगी 20 हजार नौकरियों की वैकेंसी

इससे पूर्व जल्द ही विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की जायेगी. इस अवसर विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि हमारा संघर्ष मनरेगाकर्मियों के मांग पूर्ति के लिए सड़क से सदन तक रहा है. मनरेगाकर्मियों ने कोरोना काल मे ग्रामीण मजदूरों को रोजगार देकर अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान की है.

मगर 19 महीने पूर्व सम्पन्न वार्ता का अभी तक फलाफल नहीं आना निराशा जनक है. मनरेगा कर्मियों की नियुक्ति कांग्रेस की देन है और इन कर्मियो की खुशहाली कांग्रेस की प्राथमिकता में है. इस अवसर पर मुकेश कुमार चौधरी ,शंकर सेठ आदि उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें:Jharkhand : विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो द्वारा लिखित पुस्तक “विचारों के ग्यारह अध्याय” का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

Related Articles

Back to top button