Ranchi. झारखंड में खाली में 2 विधानसभा सीटों पर बिहार विधानसभा चुनाव के साथ उपचुनाव होंगे. चुनाव आयोग जल्द ही तारीखों का ऐलान कर सकता है. माना जा रहा है कि अक्टूबर माह की आखिरी सप्ताह या फिर नवंबर माह के पहले सप्ताह में चुनाव के संभावित तरीखों का एलान हो सकता है. वहीं, दूसरी ओर दुमका और बेरमो उपचुनाव को लेकर पार्टियां रेस हो गईं हैं. दोनों विधानसभा क्षेत्रों में राजनीतिक दलों के द्वारा अपना जानधार मजबूत करने में लगे हुए हैं.
अगले सप्ताह उपचुनाव की तारीखों का हो सकता है घोषणा
चुनाव आयोग के संकेत के अनुसार, अगले सप्ताह कभी भी उपचुनाव के तारीखों की घोषणा हो सकती है. यह घोषणा बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही होने की संभावना है.
सत्ताधारी गठबंधन के खाते की थी दोनों सीटें
दुमका विधानसभा के सीट हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद खाली हआ है. वहीं, बेरमो सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह की मृत्यु के कारण उपाचुनाव कराई जानी है.
2019 के चुनाव में किस दल को मिला था कितना वोट
2019 के विधानसभा चुनाव में बेरमो सीट पर 21 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था. जिसमें पांच दलों को ही 5000 से अधिक वोट मिले थे. कांग्रेस उम्मीदवार राजेंद्र प्रसाद सिंह को 88,945 वोट लकार चुनाव जीते थे. जो कुल मतदान का 46.88 प्रतिशत वोट था. वहीं दूसरे स्थान पर 33.61 प्रतिशत वोट लाकर भाजपा उम्मीदवार रहे. भाजपा उम्मीदवार योगेश्वर महतो को 63,773 वोट मिला था. तीसरे स्थान पर आजसू पार्टी उम्मीदवार काशीनाथ सिंह रहे. उन्हे 16534 वोट मिला था. चौथे स्थान पर सीपीआई उम्मीदवार अफताब आलम खान रहे. इन्हे 5695 वोट मिले थे. जबकि अन्य उम्मीदवारों को 2000 से कम वोट मिला था.
2019 के दुमका विधानसभा में किसको कितना वोट मिला
दुमका और बरहेट विधानसभा सीटों पर हेमंत सोरेन ने विजय हासिल की थी. हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद दुमका विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है. झामुमो के उम्मीदवार हेमंत सोरेन ने पूर्व की भाजपा सरकार में मंत्री रही लुइस मारंडी को पटखानी दी थी. हेमंत सोरेने को कुल मतदान का 45.86 प्रतिशत वोट मिला था. वहीं, दूसरे स्थान पर रहे भाजपा उम्मीदवार लुईस मरांडी को 40.91 प्रतिशत वोट मिला. जबकि झाविमो उम्मीदवार रहे उन्हे 3156 वोट मिले. चौथे स्थान पर जनता दल उम्मीदवार मार्शल टूडू थे, उन्हें मात्र 2357 वोट मिले थे. दुमका विधानसभा सीट से पर कुल 14 उम्मीदवार चुनाव मैदान खेड़े थे, जिसमें 12 उम्मीदवारों का जमानत जब्त हो गया था.




