JharkhandRanchiTOP SLIDER

Jharkhand Corona Update: सक्रिय मरीजों की संख्या सौ के करीब, वैक्सीन लेने वाले डेढ़ करोड़ के पार

Ranchi: झारखंड में कोरोना संक्रमितों के मिलने का क्रम जारी है. मंगलवार को 24 घंटे में चार जिलों कुल सात संक्रमित मिले. इनमें रांची में 3, खूंटी में 2 और बोकारो-जामताड़ा में एक-एक मरीज शामिल हैं. इधर, अच्छी बात यह है कि राज्य में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या गिरकर सौ के करीब पहुंच गई है और वैक्सीनेशन का काम तेज गति जारी है. राज्य में कोरोनारोधी वैक्सीन लेने वालों की संख्या डेढ़ करोड़ के पार पहुंच गई है.

 

जाहिर है मंगलवार को 24 घंटे में राज्य के 20 जिलों में एक भी संक्रमित नहीं मिला है. सात नये मरीजों के साथ राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 348086 हो गई है. इनमें 342842 मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं. मंगलवार को स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 13 रही.

 

इधर, राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या गिरकर 111 हो गई है. इनमें सबसे अधिक 73 रांची में हैं. राज्य में रांची ही एकमात्र जिला है, जहां सक्रिय मरीजों की संख्या दस से अधिक है. बाकी जिलों में धनबाद में आठ है. अन्य जिलों में या तो सक्रिय मरीज नहीं हैं, या उनकी संख्या पांच से कम है. दुमका, गढ़वा, गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, कोडरमा, पाकुड़, पलामू, सिमडेगा में एक भी सक्रिय मरीज नहीं है.

इधर, राज्य में वैक्सीन लेने वालों की कुल संख्या डेढ़ करोड़ के पार हो गई है. अब तक कुल 1,53,68,234 लोग वैक्सीन ले चुके हैं. इनमें 1,21,07,185 लोग पहला डोज और 32,610,49 लोग दोनों डोज ले चुके हैं.

Related Articles

Back to top button