JharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsRanchiTOP SLIDERTop Story

Jharkhand: कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को पहली बार बांग्ला और उड़िया भाषा में दी जायेगी शिक्षा

Ranchi: राज्य सरकार ने इस बार के बजट में स्कूली शिक्षा और साक्षरता पर भी जोर दिया है. राज्य सरकार ने 12546 करोड़ रुपए का बजट का प्रावधान किया है. राज्य के सभी पंचायतों को जीरो ड्रॉप आउट पंचायत बनाने का लक्ष्य तय किया है. अभी तक 1828 पंचायत ड्रॉप आउट हो चुके हैं.सभी सरकारी विद्यालयों में बालिकाओं और बालकों के लिए अलग-अलग शौचालय बनाने का लक्ष्य रखा गया है. साथ ही कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को पहली बार बांग्ला और उड़िया भाषा में शिक्षा दी जाएगी. प्रारंभिक शिक्षा, अभी तक मुंडारी, कुड़ुख, हो, खड़िया एवं संताली भाषा में शिक्षा दी जाती थी.
इसे भी पढ़ें: विधानसभा में 1.16 लाख करोड़ का वर्ष 2023-24 का वार्षिक बजट पेश, वित्त मंत्री ने सदन के पटल पर पेश किया बजट

नेतरहाट विद्यालय की तर्ज पर चाईबासा,दुमका और बोकारो में आवासीय विद्यालय

नेतरहाट विद्यालय की तर्ज पर चाईबासा, दुमका तथा बोकारो में आवासीय विद्यालय बनेगा. सरकार ने उच्च एवं तकनीकि शिक्षा 2354.53 करोड़ रुपए का बजट प्रावधान किया है. गुरूजी क्रेडिट कार्ड (उच्च शिक्षा के लिए), मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना एवं एकलव्य प्रशिक्षण योजना (निःशुल्क कोचिंग के लिए) में 37000 बच्चों को लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है. वहीं, सभी राजकीय विश्वविद्यालय में इनोवेशन कम स्टार्ट अप सेंटर बनाने का प्रस्ताव है. इसके अलावा बरही, बुंडू, पतरातू, चाईबासा, जमशेदपुर, खूंटी में नए राजकीय पॉलिटेकनिक कॉलेज खोले जाने का प्रस्ताव रखा गया है. वहीं गोड्डा, जामताड़ा, लोहरदगा, चतरा, हजारीबाग, खूंटी, बगोदर, पलामू में बने पॉलिटेकनिक कॉलेज का संचालन अगले शैक्षणिक सत्र से शुरू कर दिया जायेगा.

मिलेट उत्पादन को बढ़ावा देगी सरकार

कृषि में जैविक खेती की ओर अग्रसर होने की दिशा में मिलेट उत्पातदन को बढ़ावा देने के मद्देनजर मिलेट मिशन प्रारंभ किया जाएगा. मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए मिलेट मिशन की शुरुआत होगी. इसके लिए 50 करोड़ रुपये का प्रविधान है. नई योजना के रूप में फसल सुरक्षा कार्यक्रम भी शुरू होगा. जल संसाधन विभाग के लिए 1 हजार नौ सो 64 करोड़ रुपये का बजट प्रस्ता्वित है. वहीं, मनरेगा कार्य के लिए नौ करोड़ मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्यो रखा गया है.

सर्वजन पेंशन योजना के लिए 2131 करोड़ रुपए 

महिला एवं बाल विकास योजना के लिए सर्वजन पेंशन योजना के तहत लोगों को आर्थिक सहायता पहुंचाना सरकार का उद्देश्य है इस योजना के तहत लगभग 11,00,000 नए लोगों को जोड़ा गया है और राज्य में कुल 21,08,000 लोगों को जोड़ा गया है. राज्य में सर्वजन पेंशन योजना के लिए 2131 करोड़ रुपए का प्रस्ताव किया गया है.

500 नए आंगनबाड़ी भवन बनेंगे

आंगनबाड़ी अभियान योजना के तहत बच्चों को पोशाक एवं टेस्ट बुक दिया जाएगा. राज्य में इस वित्तीय वर्ष के लिए 500 नए आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण किया जाएगा. इसके लिए 100 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया जा रहा है. आंगनबाड़ी सेविकाओं के मानदेय में 1700 की बढ़ोतरी की गई है. पहले 3100 दिया जाता था अब 4800 दिया जाएगा. साथ ही सामूहिक बिना बीमा योजना से जोड़ा जाएगा. सभी आंगनवाडी सेविकाओं को स्मार्टफोन देकर के जोड़ा जाएगा.

उद्योग विभाग के लिए 474 करोड़

लघु एवं मध्यम उद्योग के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के औद्योगिकरण के लिए सरकार ने एक डेडीकेटेड एमएसएमई निदेशालय बनाने का प्रस्ताव रखा गया है. साथ ही एमएसएमई के लिए विशेष तौर से प्रोत्साहित करने के लिए नई पॉलिसी लाने की योजना है. झारखंड फूड प्रोसेसिंग योजना के तहत नए प्रावधान के तहत रोजगार के ज्यादा अवसर पैदा होंगे साथ ही किसानों के उत्पाद को बाजार भी मिलेगा राज्य में नई खाद्य संस्करण प्रोत्साहन नीति को बनाने की योजना है. उद्योग विभाग के लिए 474 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है.

जंगल के बीचो-बीच बसे गांव में सड़क बनेंगे

पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य सरकार ने लघु एवं उत्पादों के लिए इकाइयों को प्रोत्साहित करने का प्रावधान है. राज्य में काफी संख्या में ऐसे गांव हैं जो जंगल के बीचो-बीच में बसे हैं. राज्य सरकार की ओर से 400 किलोमीटर ऐसे गांव के लिए सड़क का प्रस्ताव किया गया है. मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सभी स्वास्थ्य उप केंद्र पंचायत कार्यालय स्वास्थ्य विभाग पोस्ट ऑफिस बैंक को पक्की सड़क से जोड़ने का प्रावधान रखा गया है.

जमशेदपुर-रांची में मिल्क पाउडर प्लांट लगेगा

जमशेदपुर-रांची में मिल्क पाउडर प्लांट लगेगा. कृषि सरकार की प्राथमिकता है सूखा से राहत एवं आय सुनिश्चित करना, सूखा राहत के लिए प्रत्येक किसान परिवार को 3500 रुपए का लाभ मिलेगा. वहीं सिंचाई का लाभ के लिए 5 एकड़ क्षेत्र से कम तालाब से गाद हटाने के लिए 500 करोड़ रुपए का प्रावधान कृषि संवृद्धि योजना लागू की जाएगी.

1 लाख किसानों की भूमि में सिंचाई कूप

इसके साथ ही फर्टिलाइजर का उपयोग कम करने और जैविक कृषि की दिशा में सरकार इस वर्ष फसल सुरक्षा योजना लागू करेगी. 1 लाख किसानों के भूमि में सिंचाई कूप का निर्माण कराया जाएगा. पीएम आवास योजना (ग्रामीण) – 3542 करोड़ का प्रावधान. जल संसाधन विभाग के लिए 1964 करोड़ का बजट जिसमें पटम्बा और पलामू में मेगा सिंचाई योजना को किया शामिल.

पंचायत सचिवालय में लगेगी 65 इंच की एलईडी टीवी 

पंचायती राज के लिए 1968 करोड़ का बजट जिसमें पंचायत सचिवालय सृद्ढीकरण योजना शुरू होगी. प्रत्येक सचिवालय में ज्ञान केंद्र की स्थापना होगी. प्रत्येक सचिवालय में 65 इंच की एलईडी टीवी स्थापित की जाएगी. राज्य के आवासीय विद्यालय का भी होगा विकास. साथ ही राज्य के चयनित विद्यालयों में बांग्ला और ओडिया भाषा की शिक्षा मिलेगी. राज्य के विद्यालयों में बालिका-बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय भवन बनेंगे.

Related Articles

Back to top button