Crime NewsJharkhandPalamu

पलामू: 50 किलो अफीम के डोडा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, दो फरार

Palamu: पलामू जिले की पिपराटाड़ पुलिस ने नशीले पदार्थ की तस्करी मामले में बड़ी कारवाई की है. गुप्त सूचना पर कारवाई करते हुए थाना क्षेत्र के गरगांव से 50 किलो डोडा के साथ नियाजुल अंसारी नामक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को उसे जेल भेज दिया गया.

पिपराटांड़ के थाना प्रभारी राहुल गुप्ता ने बताया कि पुलिस गश्त पर थी. इसी बीच गश्ती दल को सूचना मिली की गरगांव के एक घर में अवैध तरीके से व्यापार करने के उद्देश्य से डोडा का भंडारण किया जा रहा है. इसकी सूचना अनुमंडल पदाधिकारी लेस्लीगंज को भी दे दी. साथ ही पांकी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल पदाधिकारी को घटनास्थल आने का आग्रह किया गया.

इसे भी पढ़ें :कोरोना से लड़ाई के लिए 23 हजार करोड़ का पैकेजः मंडाविया

उनके आने के पश्चात नियाजुल अंसारी के घर की तलाशी ली गई तो पांच प्लास्टिक के बोरे में रखे 50 किलो डोडा बरामद हुआ. इस आरोप में नियाजुल अंसारी को गिरफ्तार किया गया.

जबकि दो अन्य लोग मौके से फरार हो गए. थाना प्रभारी ने बताया कि डोडा का बाजार मूल्य और इसे तस्करी कर ले जाए जाने वाले अड्डे के संबंध में जानकारी इक्ट्ठा की जा रही है.

गुरुवार को सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर नियाजुल अंसारी को जेल भेज दिया गया. इस अभियान सहायक अवर निरीक्षक जितेंद्र कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे.

इसे भी पढ़ें :कोडरमा : पीड़ित पिता की एसपी से फरियाद, “ संपत्ति बांट दो नहीं तो बेटा और मारेगा “

Related Articles

Back to top button