Crime NewsJharkhandRanchi

चतरा: पुलिस पिकेट से थोड़ी दूरी पर कोल लिफ्टर की गोली मारकर हत्या, अपराधी फरार

Chatra: पीपरवार थाना क्षेत्र के पूरणाडीह कोल परियोजना में रविवार सुबह अपराधियों ने कोल लिफ्टर साबिर अंसारी की गोली मारकर हत्या कर दी.

अपराधियों ने जिस जगह साबिर अंसारी की गोली मारी व स्थान पुलिस पिकेट से महज कुछ दूरी पर ही है. इसके बावजूद भी बेखौफ अपराधी घटना को अंजाम देकर आराम से फरार हो गये.

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि लगभग छह की संख्या में अपराधी तीन बाइक पर सवार होकर आये थे.

इसे भी पढ़ें- #DoubleEngine की सरकार में बेबस छात्र(3)- चार साल तक नहीं ले सकी अकाउंट अफसर की परीक्षा, पांचवे साल किया रद्द

क्या है मामला

पिपरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत एनके एरिया के पुरनाडीह प्रोजेक्ट के कांटा घर में कोयला लिफ्टर साबिर अंसारी को गोली मारी गयी. जानकारी के अनुसार आज सुबह 8: 20 बजे कुछ हथियार बंद लोग बाइक से पुरनाडीह कांटा आये थे.

साबिर भी वहां अपने ट्रकों का कांटा करवाने गया था. साबिर को पहले एक गोली मारी गयी. जिसके बाद वह घटनास्थल से भागने लगा. लेकिन गोली लगने की वजह से वह कुछ दूरी भागने के बाद गिर गया.

गिरने के बाद अपराधियों ने उसे पांच गोली और मारी. जिसके बाद उसे तत्काल रांची के मेडिका हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

इसे भी पढ़ें- नीतीश पर गिरिराज के तंज का जदयू ने किया पलटवार, कहा- पैरों की धूल के बराबर भी नहीं

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

साबिर अंसारी की गोली मारकर हत्या किये जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी. हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है. मृतक साबिर अंसारी बालूमाथ के कोयला ट्रांसपोर्टर मोजम्मिल हुसैन की बहन का बेटा था.

स्थानीय लोगों और मृतक के परिजनों ने पुलिस से अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है. साथ ही मृतक के परिजनों को सरकारी नौकरी और 25 लाख मुआवजे की मांग की है.

Related Articles

Back to top button