Budget 2021JharkhandRanchiTOP SLIDER

Jharkhand Budget : मनरेगा मजदूरी बढ़ी, हर प्रमंडल में गो मुक्तिधाम, किसानों को मिलेगा जोड़ा बैल, कई सड़कें होंगी फोर लेन

91277 करोड़ का बजट पेश, पिछले बजट की तुलना में 4893 करोड़ अधिक

  • धनबाद, गिरिडीह  व देवघर में रिंग रोड बनाने की घोषणा

Ranchi: झारखंड के वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव ने विधानसभा में  वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए झारखंड का बजट पेश किया.  बजट का आकार 91277 करोड़ आकार का है, जो पिछले बजट की तुलना में 4893 करोड़ अधिक है. पिछला बजट 86370 करोड़ का था. वित्त मंत्री ने बजट भाषण में दावा किया है कि बजट कृषि, रोजगार और गांव को फोकस किया गया है. बजट में 10,200 करोड़ का राजकोषीय घाटा दिखाया गया है. वित्तमंत्री ने इस वित्तीय वर्ष में विकास दर 9.5 फीसद रहने का अनुमान जताया है. वित्त मंत्री ने घोषणा की कि राज्य के सभी प्रमंडलों में गो मुक्तिधाम की स्थापना की जायेगी और किसानों एक जोड़ा बैल सरकार की ओर से दिया जायेगा. धनबाद, गिरिडीह और देवघर में रिंग बनाने की घोषणा की गयी है.

केंद्र से नहीं मिली मदद, कोरोना से खुद लड़े

वित्त मंत्री ने बजट भाषण में कहा कि कोरोना काल में राज्य को केंद्र से अपेक्षित मदद नहीं मिली. राज्य सरकार कोरोना से उपजी परिस्थितियों से अपने संसाधनों के बूते लड़ती रही. उन्होंने कहा कि इस आपदा से हमारी अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ा, लेकिन लगातार प्रयासों से अब अर्थव्यवस्था पटरी पर आ रही है.

 बजट भाषण की खास बातें

  • केंद्र से राज्य की हिस्सेदारी में कमी आई है
  • आरबीआई ने दो बार राज्य के पैसे काटे
  • डीवीसी की धमकी पर सरकार गंभीर
  • कोरोना से लड़ने के लिये प्रयासरत है सरकार
  • सिंचाईं की सुविधा बढ़ाने पर जोर
  • ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर
  • राज्य के विकास दर में गिरावट आई है
  • .शहरों में खाली पड़ी जमीन पर गृह वाटिका का निर्माण
  • 45.38 करोड़ रुपये सिंचाईं क्षेत्र के लिये आवंटित
  • राज्य में प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना की जायेगी
  • किसान सर्विस सेंटर की स्थापना की घोषणा
  • मछली उत्पादन को बढ़ावा देने की घोषणा
  • मछुआरों को अनुदान में नाव दिया जायेगा
  • 2.65 लाख मीट्रिक टन मछली उत्पादन का लक्ष्य
  • प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खामी थी
  • राजस्व बढ़ाने पर जोर दे रही है सरकार
  • हड़िया-दारु बेचने वाली महिलाओं का उत्थान प्राथमिकता में
  • 3000 नये आवास बनाने की घोषणा
  • 24 नगर निकायों में सालिड वेस्ट मैनेजमेंट लगाने की घोषणा
  • मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के नाम से छात्रवृत्ति शुरु करने का एलान
  • गुरुजी किचेन योजना शुरु करने की घोषणा
  • ग्राम पंचायतों के लिये 1618 करोड़ रुपये आवंटित
  • बिरसा ग्राम योजना के लिए 61 करोड़ आवंटित
  • असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिये पांच योजनाएं
  • ड्रापआउट की समस्या दूर करेगी सरकार
  • ग्राम सेतु व ज्ञानोदय योजना की होगी शुरुआत
  • पर्यटन स्थलों को बेहतर सड़कों से जोड़ा जायेगा
  • 4374 पंचायतों में लगाये जायेंगे नलकूप
  • राज्य के सभी नगर निकायों एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाये जाएंगे
  • 1200 करोड़ रुपये कृषि ऋण माफी के लिये आवंटित

 

आंकड़ों में बजट

  • 91277 करोड़ का कुल बजट है
  • राजस्व व्यय के लिये 75755. 01 करोड़ का प्रावधान है
  • पूंजीगत व्यय के लिये 15521.99 करोड़ का प्रावधान है
  • सामान्य प्रक्षेत्र के लिये 26734. 05 करोड़
  • सामाजिक प्रक्षेत्र के लिये 33625.72 करोड़
  • आर्थिक प्रक्षेत्र के लिए 30917.23 करोड़

कहां से आएगा पैसा…

  • राजस्व से 23265.42 करोड़
  • गैर कर राजस्व से 13500 करोड़
  • केंद्रीय सहायता से 17891.48 करोड़
  • केंद्रीय करों में राज्य की हिस्सेदारी से22050.10 करोड़
  • लोक ऋण से 14,500 करोड़
  • उधार और अग्रिम की वसूली से 70 करोड़

 

विधानसभा की कार्यवाही बारह बजे तक स्थगित, भाजपा सदस्यों का हंगामा

बजट सत्र के चौथे दिन भी सदन की कार्यवाही भाजपा विधायकों के हंगामें के बीच शुरू हुई. कार्यवाही शुरू होने पंद्रह मिनट बाद भाजपा विधायकों के हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के ले स्थगित कर दी गई है. भाजपा के तमाम विधायक भगवा टी शर्ट पहन कर सदन पहुंचे हैं. टी शर्ट पर तरह-तरह की मांगें अंकित हैं. भाजपा विधायकों के मिजाज को देखते हुए कहा जा सकता है कि बजट पेश करने के दौरान विधानसभा में भारी हंगामे के आसार हैं.

नियोजन नीति रद करने का विरोध कर हैं भाजपा विधायक

भाजपा विधायक नियोजन नीति रद करने का विरोध कर रहे हैं. सदन में हंगामे की मुख्य वजह यही है. इसके साथ ही केरोसिन विस्फोट, बालू खनन, महंगाई आदि मुद्दे को लेकर विरोध कर रहे हैं. विरोध जता रहे भाजपा विधायकों के पास मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी पहुंचे थे. सीएम के पहुंचते ही भाजपा विधायकों ने जय श्रीराम के नारे लगाये. कांग्रेसी विधायक इरफान अंसारी ने भी जय श्रीराम के नारे लगाये.

सदन की कार्यवाही शुरू, बजट पेश कर रहे हैं रामेश्वर उरांव

बारह बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही वित्तमंत्री रामेश्वर उरांव ने बजट भाषण शुरू किया. 91270 करोड़ बजट का आकार है. पिछला बजट करीब 86 हजार करोड़ का था. बजट भाषण शुरू करते ही भाजपा सदस्यों ने फिर से हंगामा शुरू कर दिया है. वित्त मंत्री हंगामे के बीच बजट पेश कर रहे हैं. बजट पेश करने के दौरान भाजपा विधायक बार-बार हंगामा करते रहे. विधानसभा स्पीकर ने कई बार उन्हें निष्कासित कर देने की चेतावनी दी.

कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिये 18,653 करोड़ आवंटित

वित्त मंत्री ने कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए 18, 653 करोड़ रुपये आवंटित किया है. वित्त मंत्री ने कहा कि कोरोना की वजह कृषि क्षेत्र को संवारना जरूरी है. बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों से बेरोजगार होकर लोग लौटे हैं, इन्हें ऱोजगार मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकता है.

मनरेगा की मजदूरी में 31 रुपये की बढ़ोतरी

बजट में मनरेगा मजदूरों का खासा ख्याल रखा गया है. मजदूरी में 31 रुपये वृद्धि की घोषणा की गई है. अब मजदूरी 225 रुपये प्रति दिहाड़ी हो गई है. पहले 194 रुपये थी.

 

 

 

Related Articles

Back to top button