
Ranchi:रांची में मंगलवार की रात होटल में एक आदिवासी युवती की मौत दुष्कर्म से नहीं बल्कि जहर खाने की वजह से हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह मामला सामने आया है. हालांकि विसरा को सुरक्षित रखा गया है. इधर, युवती के भाई के बयान पर दिलबर तिर्की के खिलाफ दुष्कर्म और जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का मामला दर्ज कराया गया है.
इसे भी पढ़ें: कभी इलेक्ट्रिशियन का काम करते थे संगीतकार रवि
युवती के भाई के द्वारा चुटिया थाना में दर्ज कराये गए प्राथमिकी में कहा गया है, कि उसकी बहन को दिलबर तिर्की नाम के युवक ने फोन कर गुमला से रांची बुलाया. इसके बाद युवती को लेकर एक होटल में गया जहां पर युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया गया. इसी दौरान युवती को अचानक उल्टी होने लगी जिसके बाद युवती की दोस्त के द्वारा रिम्स में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई.
जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप
गुमला की रहने वाली आदिवासी युवती स्टेशन रोड के एक होटल (अमर हेरिटेज) में अपने दोस्त के साथ कमरा नंबर 302 में रुकी थी. मृतका के भाई ने दिलबर तिर्की पर यह भी आरोप लगाया है कि मोबाइल फोन पर बहला-फुसलाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाकर बचने की नियत से जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का प्रयास किया.
इसे भी पढ़ें: आखिर राहुल ने क्यों कहा आपातकाल लगाना दादी की गलती थी ?




