
Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि पूर्व की भाजपा सरकार के कार्यकाल में राज्य स्थापना दिवस के मौके पर हुए खर्च के मामले की जांच के लिये तैयार है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज विधानसभा में विधायक सरयू राय के सवालों का जवाब देते हुए यह बात कही.
मालूम हो कि विधायक सरयू राय ने आरोप लगाया था कि झारखंड के 16वें स्थापना दिवस पर गायिका सुनिधि चौहान के कार्यक्रम के नाम पर सरकारी खजाने से खर्च में भारी अनियमितता हुई है. उनका आरोप है कि स्थापना दिवस के दौरान टी-शर्ट व टॉफी के नाम पर बड़ी राशि की हेराफेरी हुई है. सरयू राय ने बताया था कि एक दिन में कोई पांच करोड़ रुपये के चॉकलेट और टी शर्ट बांट दिये गये. यह बंटवारा कागज पर ही हुए थे. आनन फानन में कैबिनेट की मंजूरी ली गई और मनोनयन के आधार पर आपूर्ति का ठेका दे दिया गया. यह कार्यक्रम पूर्वी मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल में हुआ था. हालांकि, सरयू राय ने इससे पहले भी इस मामले को सदन व सदन के बाहर उठाया था, अब सीएम हेमंत ने जांच की बात की कही है.




