JharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

Jharkhand विधानसभा का सत्रः नमाज कक्ष आवंटन का विरोध जारी, भाजपा विधायकों ने आज विधानसभा में हनुमान चालीसा का पाठ किया

Ranchi: झारखंड विधानसभा का जारी मानसून सत्र में नमाज कक्ष आवंटित करने के मुद्दे पर तीसरे दिन भी रार जारी है.  भाजपा विधायकों ने मंगलवार को विस परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध जताया. विधानसभा गेट पर धरना पर बैठकर भाजपा विधायकों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया. भाजपा विधायक मांग कर रहे हैं कि सरकार नमाज कक्ष आवंटित करने के फैसले को वापस ले.

इसे भी पढ़ेंःJharkhand Corona Update : 24 घंटे में चार जिलों में 18 संक्रमित मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या में और कमी

भाजपा विधायक मनीष जयसवाल ने कहा कि जबतक सरकार और विधानसभा अध्यक्ष नमाज कक्ष के फैसले को रद्द नहीं करते या अन्य धर्मों के लोगों के लिए पूजा गृह की व्यवस्था नहीं करते, विरोध जारी रहेगा. मंगलवार को देवघर से आये पांडा ने सभी विधायकों को चंदन लगाया. वहीं सभी भाजपा विधायकों के बीच हनुमान चालीसा का वितरण किया गया. विधायक नारायण दास, रणधीर सिंह और राज सिन्हा ने शिव तांडव नृत्य भी किया.

मालूम हो कि विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा भवन में नमाज पढ़ने के लिये कक्ष आवंटित किया है. भाजपा इस फैसले का पुरजोर विरोध कर रही है. विरोध की वजह मानसून सत्र की कार्यवाही बाधित है. इधर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल कहा था कि सरकार अपने फैसले से पीछे नहीं हटेगी.

हेमंत सरकार ने बाबा बैजनाथ को नजरबंद कर रखा है : नारायण दास

विधानसभा परिसर में आज देवघर विधायक नायब तरीके से विरोध प्रदर्शन किया. उन्होने बेलपत्र का माला पहनाकर विरोध जताया. कहा कि हेमंत सरकार ने बाबा बैजनाथ को नजरबंद कर रखा है. दो साल से देवघर के लोगों की स्थिति भूखों मरने जैसी हो गयी है. कहा कि सरकार अगर नहीं चेतेगी तो देवघर के लोग सरकार का ईंट से ईंट बजाकर रख देंगे.

Related Articles

Back to top button