DhanbadJharkhandLead News

विनाश के कगार पर खड़ा है झारखंड: रघुवर दास

Dhanbad: झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता यह मानती है कि वर्तमान हेमंत गठबंधन सरकार जल, जंगल और जमीन को बेचकर अपनी तिजोरी भर रही है जबकि, यह सरकार झारखंड के जल, जंगल और जमीन बचाने की बात कर सत्ता में आई थी. ऐसे में झारखंड विनाश के कगार खड़ा है. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास गुरुवार को धनबाद भाजपा कार्यालय में वर्तमान झारखंड की गठबंधन सरकार पर कड़ा तेवर दिखाया. कहा कि यह सरकार भ्रष्टाचार की, भ्रष्टाचारियों द्वारा और भ्रष्टाचार के लिए बनाई गई है. स्थिति इतनी बदतर है कि झारखंड सरकार लोगों का खून चूस रही है. प्रखंड ऑफिस से प्रोजेक्ट ऑफिस तक बिना पैसे के काम नहीं हो रहा है.

जमीन म्यूटेशन हो आय प्रमाण पत्र जाति प्रमाण पत्र या फिर कोई अन्य कार्य प्रखंड ऑफिस से सीओ ऑफिस तक पैसे का खेल चल रहा है. राज्य में बगैर पैसे के प्रोजेक्ट ऑफिस में भी फाइल नहीं हिलती है.

इसे भी पढ़ें:पीएम मोदी के दिल में झारखंड बसता है : रघुवर दास

भाजपा का लक्ष्य सरकार बदलना नहीं

उन्होंने आगे कहा कि भ्रष्टाचार समाप्त करने के लिए भारतीय जनता पार्टी संकल्पित है. भाजपा का लक्ष्य सरकार बदलने का नहीं है, लेकिन राज्य में विकास की सरकार को स्थापित करने की आवश्यकता है.

झामुमो द्वारा महुआ मांझी को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि महुआ माजी को प्रत्याशी बनाए जाने पर उन्हें भाजपा को बधाई देनी चाहिए, क्योंकि भाजपा के दबाव में झामुमो ने परिवार के किसी सदस्य को प्रत्याशी बनाने की हिम्मत नहीं जुटाई.

अगर भाजपा विरोध नहीं करती तो झामुमो अपने परिवार के ही सदस्य को प्रत्याशी बनाती. प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांसद पशुपतिनाथ सिंह, मेयर चन्द्र शेखर अग्रवाल, विधायक राज सिंहा, महानगर अध्यक्ष चन्द्र शेखर सिंह थे.

इसे भी पढ़ें:मांडर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में पांच-छह नामों पर चर्चा, गंगोत्री रेस में आगे

Related Articles

Back to top button