Crime NewsJharkhandRanchi

लॉकडाउन के दौरान डीएसपी और सीआरपीएफ जवानों पर हमले का एक आरोपी गिरफ्तार

Ranchi: हिंदपीढ़ी में लॉकडाउन के दौरान तत्कालीन डीएसपी अजीत कुमार विमल तथा सीआरपीएफ के जवानों पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम फिरोज है और वह हिन्दपीढ़ी का ही रहने वाला है.

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है और इस बात की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है कि डीएसपी तथा सीआरपीएफ के जवानों पर हमला करने के दौरान उसके साथ और कौन-कौन युवक शामिल थे.

ये है मामला

मालूम हो कि लॉकडाउन के दौरान हिंदपीढ़ी में सुरक्षा व्यवस्था बहाल करने के लिए सीआरपीएफ के जवानों की तैनाती की गयी थी. इसी दौरान अचानक काफी संख्या में लोगों ने सीआरपीएफ के जवानों को घेर लिया था जहां बीच-बचाव करने पहुंचे डीएसपी पर भी लोगों ने हमला कर दिया था.

इसे भी पढ़ें – विधायक ढुलू महतो के समर्थक पर लगाया हमले का आरोप 

इसके बाद मामले में पुलिस की ओर से थाना में सात नामजद समेत दो सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से लगातार पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी.

Related Articles

Back to top button