
Dhanbad : कहते है इस धरती पर स्वर्ग कही है, तो मां की चरणों में. इसीलिए तो मां-बेटे का नाता इस धरती पर सबसे पवित्र और प्यारा माना गया है. इसका उदाहरण धनबाद में देखने को मिला. जब मां की ममता और उसके अंचल की छांव की यादों ने हिलोर मारा तो बेटे को जेल की ऊंची दीवारें और मोटी लोहे की सलाखें भी नहीं रोक पाई. बेटा एक पंछी की तरह ऊंची दीवारों को लांघ अपनी मां की गोद में जा पहुंचा.
इसे भी पढ़ें- 10 दिनों में चिकनगुनिया के 109 और डेंगू के 7 मरीजों की पुष्टि
मोबाइल चोरी के आरोप में बंद था युवक
दरअसल मोबाइल चोरी के आरोप में धनबाद बाल सुधार गृह में बंद एक नाबालिग युवक बीती रात एक बांस के सहारे 14 फुट ऊंचे बालकारा गृह की दीवार फांद फरार हो गया. सुबह जब इसकी भनक कारा प्रबंधक को लगी तो पूरे जेल में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में इसकी जानकारी जिले के आलाधिकारियों को दी गई. सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंचे जिले के तामाम अधिकारियों ने उस बाल अपराधी को कहीं से भी ढूंढकर वापस सुधार गृह लाने का फरमान सुनाया. अधिकारियों के आदेश से रेस हुई धनबाद पुलिस के जवानों ने कई ठिकानों पर छापा मारा. लेकिन वो बाल अपराधी उन्हें कहीं हाथ नहीं लगा. बाद में उन्हें गुप्त सूचना मिली कि वह बाल अपराधी अपने घर अपनी मां के पास है.
इसे भी पढ़ें- हिंदपीढ़ी : 20 दिन पहले ही सिविल सर्जन से की गयी थी चिकनगुनिया फैलने की शिकायत, फिर भी…
मां की गोद में सोया मिला बाल अपराधी
जिसके बाद पुलिस दलबल के साथ उस बाल अपराधी के घर धनबाद के कतरास पहुंची. लेकिन वहां का नजारा देख सभी पुलिस कर्मी दंग रह गए. दरअसल जिस बाल अपराधी के भाग जाने की खबर से जिले के तमाम अधिकारियों और पुलिस के जवानों की नींद उड़ी हुई थी. वहीं वह बाल अपराधी सभी चिंताओं से मुक्त अपनी मां की आंचल की छांव में बड़े ही आराम से सो रहा था.
इसे भी पढ़ें- RMC ने 10 हजार से अधिक की आबादी को मच्छरदानी में कर रखा है कैद
बाल सुधार गृह में चल रहा था निर्माण कार्य
बहरहाल बाल अपराधी के मिल जाने से तमाम अधिकारियों और पुलिस जवानों ने चैन का सांस लिया और उसे पुनः पकड़ कर बल सुधार गृह के हवाले कर दिया. वहीं सुरक्षा में हुई इस चूक पर सुधार गृह के अधीक्षक हेमा प्रसाद ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि यहां सुरक्षा की दृष्टिकोण से मुख्यालय से 10 होम गार्ड के जवानों की मांग की गई थी. लेकिन ड्यूटी पर मात्र 6 जवान ही तैनात हैं. साथ ही सुधार गृह में निर्माण कार्य भी चल रहा है. इसी का फायदा उठा बाल कैदी फरार हो गया था. आगे से ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो इसको लेकर रणनीति तैयार की गई है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




