JharkhandRanchi

झारखंड प्रशासनिक संघ ने विधायक के बयान पर जतायी नाराजगी, अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

Ranchi: झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ ने विधायक सुरेश कुमार बैठा के द्वारा एक निजी पोर्टल में प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी के विरुद्ध अमर्यादित बयान दिए जाने का विरोध जताया है. संघ की ओर से इस संबंध में विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र कुमार महतो को एक ज्ञापन सौंपा गया है और बयान का कड़ा विरोध करते हुए यह आग्रह किया है कि वे अपने स्तर से इसे देखे और भविष्य में इस तरह की बयानबाजी न हो इसके लिए विधायकों को निर्देश दें कि वे पदाधिकारियों के खिलाफ उचित व्यवहार करें.

संघ के अध्यक्ष रंजीता हेम्ब्रम व महासचिव राहुल कुमार ने कहा है कि एक पोर्टल में यह बयान आ रहा है कि विधायक ने बीडीओ-सीओ को उठाकर पटकर देने की बात कही है, जिससे झासा के पदाधिकारियों में काफी नाराजगी है.

Related Articles

Back to top button