JharkhandLead NewsRanchi

अपने पूर्वजों के नाम पर शुरू की गयी योजना पर भी सरकार चला रही कैंची : नीलकंठ

Ranchi : भाजपा विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपनी दादी के नाम पर सोना- सोबरन धोती-साड़ी योजना की शुरुआत की. दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि इस योजना पर भी कैंची चलायी जा रही है. कहा कि सोना-सोबरन धोती-साड़ी योजना के तहत इतना निम्न स्तर का कपड़ा दिया जा रहा है, जो एक बार धोने से ही खत्म हो जा रहा है. उन्होंने आशंका जाहिर की कि इस योजना में भी कुछ गड़बड़ी है. कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम पूरी तरह फेल है. इस कार्यक्रम में प्राप्त आवेदन पर कोई काम नहीं हो रहा है.

सरकार कहती है सभी आवेदन का निष्पादन कर दिया है. लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है. उन्होंने कहा कि जब सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में जनता का काम हो रहा है तो कांग्रेस के मंत्रियों को जनता दरबार लगाने की क्या जरूरत है.

इसे भी पढ़ें:यूक्रेन में फंसी अर्पिता पहुंची रांची, अब तक चार की हुई वापसी

पूर्व की सरकार के फोबिया से बाहर निकले सरकार

नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि वर्तमान सरकार के ढाई वर्ष पूरे होने को हैं. लेकिन यह सरकार विकास कार्यों को अमली जामा पहनाने के बजाए पूर्व की सरकार के फोबिया से ग्रस्त है. ढाई वर्षों में एक भी विकास के कार्य नहीं हुए.

सरकार के मंत्री हों या मुख्यमंत्री बस एक ही रट लगाते हैं पूर्व की सरकार में यह नहीं हुआ. कहा कि मेरा आग्रह होगा कि सरकार पूर्व की सरकार के फोबिया से बाहर निकल कर विकास का कार्य करे.

इसे भी पढ़ें:सदन में समय आवंटन को लेकर विपक्ष का हंगामा

Related Articles

Back to top button