Court NewsJharkhandRanchi

लैंड स्कैम: अमित अग्रवाल की डिस्चार्ज पिटीशन पर सुनवाई पूरी, आदेश 22 अप्रैल को

Ranchi: बरियातू स्थित सेना की 4.55 एकड़ जमीन गड़बड़ी मामले में आरोपी अमित कुमार अग्रवाल की डिस्चार्ज पिटीशन पर दोनों पक्षों की ओर से  बहस  पूरी हो चुकी है. इसके बाद ईडी की विशेष अदालत ने मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया. अदालत 22 अप्रैल को अपना आदेश सुनाएगी.  इस मामले में झारखंड हाई कोर्ट से अमित कुमार अग्रवाल की जमानत याचिका भी खारिज हो चुकी है. अब मामले में अमित अग्रवाल एवं अन्य आरोपियों पर आरोप गठन होना है. जिसे देखते हुए अमित कुमार अग्रवाल की ओर से इस मामले से खुद को मुक्त करने के लिए  डिस्चार्ज पिटीशन दाखिल किया गया है. दरअसल, मूल दस्तावेज से छेड़छाड़ कर फर्जी दस्तावेज के आधार पर सेना की  जमीन की खरीद बिक्री में सहयोग करने का इन पर आरोप है. इस मामले में निलंबित आईएएस छविरंजन, निलंबित उप राजस्व  भानु प्रताप प्रसाद समेत 10 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल हो चुका है.

इसे भी पढ़ें: हजारीबाग के कोयला कारोबारी इजहार अंसारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कोर्ट में हुए पेश

Related Articles

Back to top button