Main SliderNational

#Delhi के रियल एस्टेट ग्रुप पर आयकर की छापेमारी, 3000 करोड़ की ब्लैक मनी का खुलासा

New Delhi : दिल्ली-एनसीआर के एक रियल एस्टेट समूह ने तीन हजार करोड़ रुपये से भी अधिक की बेनामी संपत्ति की बात कबूल की है.

आयकर विभाग के छापे के दौरान यह बात सामने आयी है. सोमवार को सीबीडीटी (सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स) ने यह बात बतायी.  हालांकि सीबीडीटी फर्म के नाम का खुलासा नहीं किया.

इसे भी पढ़ें : #SingleWindowSystem का दावा, पर हकीकत- पॉल्यूशन क्लीयरेंस के इंतजार में अटके हैं 125 प्रोजेक्ट

ऑरिएंटल ग्रुप के ठिकानों पर हुई थी छापेमारी

अधिकारिक सूत्रों का कहना है कि यह फर्म ऑरिएंटल इंडिया ग्रुप हो सकती है. अधिकारिक बयान में कहा गया है कि पिछले हफ्ते ग्रुप के 25 ठिकानों पर छापेमारी की गयी है. यह ग्रुप इन्फ्रास्ट्रक्चर, माइनिंग और रियल एस्टेट के बिजनेस से जुड़ा है.

बयान में कहा गया है, “कैश लेजर में करीब 250 करोड़ रुपये का काला धन होने की जानकारी मिली है, जिसे जब्त कर दिया गया है. इस ग्रुप ने कई प्रॉपर्टी ट्रांजेक्शन पर भी टैक्स अदा नहीं किया है. करीब 3.75 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति भी जब्त की गयी है.

इसे भी पढ़ें : #JharkhandElection दूसरे चरण के चुनाव में सीएम, स्पीकर सहित तीन मंत्रियों और दिग्गजों की साख दांव पर

32 बैंक लॉकर सील

इस ग्रुप ने करीब 3000 करोड़ रुपये का काला धन होने की बात मानी है, साथ ही उस धन पर टैक्स अदा करने की बात भी कही है.”

छापे के बाद इस ग्रुप के 32 बैंक लॉकर भी सील कर दिये गये हैं.

इसे भी पढ़ें : #Saraikela: पुलिस ने ग्रामीण को ही मार कर कहीं नक्सली तो नहीं बता दिया था! अब कर रही है जांच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button