
Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम के ईजी बिजली एप ने काम करना बंद कर दिया है. निगम के इस एप के जरिये उपभोक्ता बिजली बिल ऑनलाइन जमा कर सकते है. लेकिन अब इस एप के बंद होने से उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है.
निगम की मानें तो निगम एप को रिप्लेस करने की तैयारी में है. इसकी मुख्य वजह बिलिंग कलेक्शन सिस्टम में आये बदलाव है. जानकारी मिली है कि निगम ने पिछले दिनों बिलिंग कलेक्शन सिस्टम में बदलाव किया है. इससे ईजी बिजली एप को ऑपरेट नहीं हो रहा है. हालांकि नये एप की तैयारी भी निगम मुख्यालय कर रहा है. बता दें ईजी बिलजी एप निगम ने साल 2015 में बनाया था. इसके कुल 1258 यूजर्स हैं.
इसे भी पढ़ें :PMGSY: 10 मार्च तक फाइनल होगा झारखंड में 2 हजार किमी सड़क की मरम्मत का टेंडर, बड़े पैमाने पर ठेकेदारों को मिलेगा काम
अन्य माध्यमों से कर सकते हैं ऑनलाइन पेमेंट
निगम से जानकारी मिली कि उपभोक्ताओं को निगम के इस एप के बिजली बिल भुगतान नहीं होने पर परेशान होने की जरूरत नहीं है. निगम के आधिकारिक वेबसाइट से भी उपभोक्ताआ ऑनलाइन पेमेंट कर सकते है. जो www.jbvnl.co.in है. यहां क्विक बिल पे के नाम से विकल्प मौजूद है. जहां बिल जमा किया जा सकता है.
वहीं, गूगल पे, भीम एप, पेटीएम समेत अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिये भी ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है. ईजी बिजली एप के बंद होने से क्षेत्रीय बिजली कार्यालयों में उपभोक्ताओं की शिकायत बढ़ी है.
इसे भी पढ़ें :PMGSY: 10 मार्च तक फाइनल होगा झारखंड में 2 हजार किमी सड़क की मरम्मत का टेंडर, बड़े पैमाने पर ठेकेदारों को मिलेगा काम




