
Ranchi: JBVNL (Jharkhand bijli vitran nigam limited) मोबाइल बिल और इसके कलेक्शन के लिए नये सिरे से पहल कर रहा है. कस्टमरों को भी बिजली बिल जमा करने में सहुलियत हो, इस लिहाज से भी तैयारी है. इसके लिए अब वह वेब और एंड्रॉयड बेस्ड मोबाइल एप्लिकेशन और साफ्टवेयर डेवलप किये जाने पर काम कर रहा है. जेबीवीएनएल के जीएम की ओर से इस संबंध में साफ्टवेयर सर्विस प्रोवाइडर एजेंसियों से आवेदन भी मांगे गये हैं. 27 सितंबर तक सक्षम सर्विस प्रोवाइडर इसके लिए टेंडर भर सकते हैं. 28 सितंबर को बिड खोली जायेगी.
इसे भी पढ़ेंःJharkhand Corona Update: रांची व पूर्वी सिंहभूम में छह संक्रमित मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 102
कौन कौन से करने होंगे काम
जेबीवीएनएल के जारी टेंडर के मुताबिक सर्विस प्रोवाइडर को फोटो स्पॉट बिलिंग बिलिंग और कलेक्शन सिस्टम के लिए एंड्रॉयड बेस्ड मोबाइल एप्लिकेशन के डिजाइन, डेवलपमेंट, इंप्लिमेंटेशन और मेंटेनेंस सपोर्ट की सुविधा देनी होगी. MBC (metering, billing, collection) के अलावा कस्टमर इनफार्मेशन सिस्टम (CIS) के अलावा मीटर डाटा मैनेजमेंट सिस्टम (MDMS) पर भी काम करना होगा. टेंडर से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए www.jharkhandtenders.gov.in पर संपर्क किया जा सकता है. मोबाइल नंबर 9431709163 पर भी इसके लिए संपर्क कर सकते हैं.
कस्टमर और कंपनी को लाभ की उम्मीद
जेबीवीएनएल की इस पहल से उम्मीद जताई जा रही है कि बिजली बिल जमा करने में उपभोक्ताओं को आसानी होगी, पारदर्शिता आयेगी. कंपनी के राजस्व में भी इससे बढोत्तरी आयेगी. बिजली बिल में कस्टमर की ओर से आनेवाली शिकायतों की संख्या कम होगी.




