
Ranchi : डॉ नफीस अख्तर झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) के नए प्रेसिडेंट चुन लिये गये हैं. डॉ अख्तर को अमिताभ चौधरी का समर्थन है. उन्होंने पूर्व सांसद अजय मारू की टीम को भारी अंतर से हराया.
डॉ नफीस अख्तर टीम के सभी उम्मीदवारों ने अपनी-अपनी सीटें जीत ली हैं. रविवार को जेएससीए प्रेसिडेंट, सचिव, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और कमेटी मेंबर को लेकर मत डाले गये.
डॉ अख्तर की टीम से सचिव पद ले लिए संजय सहाय, कोषाध्यक्ष के लिए पार्थ सारथी सेन, संयुक्त सचिव के लिए राजीव बथान, कमेटी मेंबर के लिए राजेश सिंह, संजय पांडेय, श्रवण जाजोदिया, राजकुमार शर्मा और प्रिय वत्स दास उम्मीदवार थे. ये सभी जीत गये हैं. निर्वाचन की औपचारिक घोषणा देर रात तक कर दी जायेगी.
इसे भी पढ़ें : #CityManager नियुक्ति प्रक्रिया : न स्थानीयता का हुआ पालन न #EWS को मिला #reservation
सुबह आठ बजे से एक बजे तक डाले गये थे वोट
आज सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक जेएससीए के पदधारियों के लिए मत डाले गये. अध्यक्ष पद पर पूर्व राज्यसभा सांसद अजय मारू और अमिताभ चौधरी गुट के डॉ नफीस अख्तर के बीच मुकाबला था. नफीस अख्तर ने 141 मतों से पूर्व सांसद को पराजित किया.
दोनों टीमों के लिए अध्यक्ष का पद प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ था. मतदान में कुल 672 मत पड़े, जबकि जेएससीए के कुल सदस्यों की संख्या 740 है. इसमें से 654 लाइफ मेंबर हैं, जबकि स्कूल सदस्य, जिला संगठन के सदस्यों की संख्या एक सौ के आसपास है.
अजय मारू की टीम की तरफ से सचिव पद के लिए जानकी राम, कोषाध्यक्ष पद के लिए रणधीर विश्वास, संयुक्त सचिव के लिए दिवाकर सिंह, कमेटी मेंबर के लिए शब्बीर हुसैन, राजेश शर्मा, संजय विद्रोही, प्रदीप पॉल और उल्हास शाणे शामिल थे.
इसे भी पढ़ें : #MobLynching : प्रतिबंधित पशु काटने के आरोप में भीड़ ने तीन लोगों की पिटाई की, एक की मौत
प्रेसिडेंट
नफीस अख्तर:406
अजय मारू: 265
सचिव
संजय सहाय:413
जानकी राम : 254
जॉइंट सेक्रेटरी
राजीव बधान: 400
दिवाकर सिंह : 253
कोषाध्यक्ष
पार्थ सारथी सेन : 404
रंधीर विश्वास: 246
स्कूल क्लब इंस्टिट्यूशन: अभय कुमार सिंह : 381
इसे भी पढ़ें : #JharkhandCongress : एक परिवार से एक ही व्यक्ति लड़ेगा विधानसभा चुनाव! शीर्ष पदों पर बैठे नेताओं को टिकट नहीं




