
Jamtara: जिले के नाला थाना क्षेत्र के बंद पड़ी ईसीएल के खदानों से कोयले की चोरी रुकने का नाम नहीं ले रही. नाला थाना के ईसीएल पांडेश्वर की बंद पड़ी कोलियरी में ईसीएल सुरक्षा टीम और खनन विभाग की टीम ने छापेमारी की.
सुरक्षा टीम के पहुंचते ही कोयले का अवैध खनन करने वाले फरार हो गए. इस दौरान डेढ़ टन अवैध कोयला भी जब्त किया गया. इसके साथ ही कोयले की ढुलाई के लिए रखे गये 15 साइकिल, 01 सेट जनरेटर व दो समरसेबल को भी को भी जब्त किया गया है.
आपको बता दें कि नाला में ईसीएल की बंद कोलियरी में सैकड़ों अवैध कुंआनुमा खदान बनाकर कोयले का अवैध उत्खनन किया जाता है. जिसके बाद काकड़तल्ला के अभिकर्ता एएन सेठी के लिखित आवेदन पर अवैध धंधेबाजों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.
बता दें कि इससे पूर्व भी नाला थाना क्षेत्र के बंद पड़ी खदानों से कोयले का उत्खनन कर कोयले को बाहर भेजा जाता रहा है. इससे पहले छापेमारी करने आये जवानों का हथियार छीनने का मामला भी सामने आ चुका है.
इसे भी पढ़ें:Corona : मध्यप्रदेश के चार जिलों में लॉकडाउन




