
Dhanbad : सोनारडीह भागा बस्ती के विस्थापितों ने ओरिएंटल आउटसोर्सिंग का उत्पादन को ठप कर दिया. विस्थापित मजदूरों ने कंपनी के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध जताया.
स्थानीय विस्थापितों को आउटसोर्सिंग कंपनी में नियोजन तो दिया गया है, लेकिन नियमानुसार बी फॉर्म में नाम नहीं दर्ज करवाया गया . जिसको लेकर लोगों में काफी गुस्सा है. कंपनी द्वारा बी फॉर्म में नाम दर्ज करने को लेकर अब तक कोई पहल नहीं की गयी है.
विस्थापितों का कहना है कि कंपनी प्रबंधक से काफी दिनों से बी फॉर्म में नाम दर्ज कराने के लिए कहा जा रहा है, लेकीन प्रबंधन की तरफ से कोई कदम नहीं उठाया गया है. कंपनी में काम करने के बावजूद नियमानुसार कोई सुविधा नहीं मिल रही है.
जिसके बाद सूचना मिलने पर सोनारडीह थाना सहित अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गयी. सोनाडीह ओपी प्रभारी नीरज झां ने विस्थापितों की समस्या को और प्रोजेक्ट ऑफिसर केके सिन्हा की मौजूदगी में वार्ता हुयी. विस्थापितों को समझा-बुझाकर शांत करवाया गया और 5 अप्रैल को गोविंदपुर जीएम व कंपनी के जीएम के साथ वार्ता होगी.
इसे भी पढ़ें:Corona : मध्यप्रदेश के चार जिलों में लॉकडाउन




