NEWS

जामताड़ा और सारठ विधायक ने की डीसी से वार्ता, कोयला ढुलाई बंद होने का उठाया मुद्दा

Jamtara. चितरा से जामताड़ा रेलवे साइडिंग तक कोयला ढुलाई पिछले पांच दिनों से बंद है. इससे डम्पर चालक व मालिक के आर्थिक हालात पर असर पर पड़ रहा है. इसके साथ ही कोयला ढुलाई बंद होने से देश के बड़े-बड़े थर्मल पावर को कोयला नहीं मिल रहा है, जिससे पावर सप्लाई भी बंद होने के कगार पर पहुंच गई है.

नहीं हो रहा उचित भुगतान

कोयला ढुलाई बंद होने को लेकर मंगलवार को जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी व सारठ विधायक रणधीर सिंह ने जामताड़ा साइडिंग में धरने पर बैठे और डंपर चालक एसोसिएशन के साथ वार्ता किया. वार्ता में संघ ने कहा कि कोयला ढुलाई में जो किराया मिलना चाहिए, वो ट्रांसपोर्टर्स द्वारा नहीं दिया जा रहा है.

इसे भई पढ़ें- राजनाथ ने कहा- जवानों के हौसले बुलंद, चीन को 15 जून की हिंसा में भारी नुकसान हुआ

उन्होंने कहा कि 226 रुपये प्रति टन कोयला ढुलाई में ट्रांसपोर्टर्स को दिया जाता है, लेकिन उन्हें सिर्फ 130 रुपये का ही भुगतान किया जाता है. जबकि डीजल का दाम भी बढ़ा है, ऐसी स्थिति में कैसे कोयला ढुलाई करेंगे.

विधायक ने दिलाया भरोसा
 

डंपर चालक एसोसिएशन ने कहा कि जिला प्रशासन भी डंपर में फिटनेस व ओवरलोडिंग मामले में लाखों का जुर्माना लगा देते हैं. जामताड़ा विधायक व सारठ विधायक ने एसोसिएशन को भरोसा दिलाया कि उनके किराये में वृद्दि की जाएगी. चितरा कोलवरी के जीएम व ट्रांसपोर्टरों के साथ वार्ता होगी. बात नहीं बनने पर कोयला जामताड़ा से जाना बंद कर दिया जाएगा. डॉ इरफान ने कहा कि चितरा कोलवारी में लूट मची हुई है. जामताड़ा साइडिंग से कोयला जाता है, लेकिन ईसीईएल चितरा जामताड़ा में न तो सीएसआर और न ही डीएमएफटी के तहत पैसा देती है. सारा विकास देवघर व गोड्डा में करेगा और जामताड़ा धूल फांकेगा, ये नहीं चलने दिया जाएगा.

डीसी से भी वार्ता

दोनों विधायक डीसी फैज अहमद से वार्ता किए, लेकिन डीसी ने भी कहा ओवरलोडिंग चलेगा तो कार्रवाई होगी. ट्रांसपोर्टर्स द्वारा कम किराया दिया जा रहा है तो चितरा के जीएम, ट्रांसपोर्टर्स को बुला कर बात की जाएगी. डीसी ने कहा कि 18 सितंबर को वार्ता होगी. जबकि दोनों विधायक ने कहा कि विधानसभा सत्र में वे दोनों नहीं जाएंगे, गरीबों को न्याय दिलाकर जाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button