
Jamshedpur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना पुलिस को बीते 4 जून को सीएच एरिया के समीप हुए गोलीकांड मामले में एक और सफलता हाथ लगी है.
जहां पुलिस ने गोलीकांड के फरार अभियुक्त मनोज विभार और विशाल विभार को गिरफ्तार करते हुए दोनों की निशानदेही पर मोहम्मद तौसीफ उर्फ मोहम्मद चांद के घर से एक साइलेंसर युक्त देसी सिक्सर और तीन जिंदा कारतूस बरामद किया है.
इसे भी पढ़ें :मेयर निकलीं सफाई देखने, गायब रहे अधिकारी, नगर निगम में पब्लिक फ्रेंडली अधिकारी नियुक्त करने की सरकार से मांग
जमशेदपुर एसएसपी डॉ एम तमिल वानन ने बताया कि मोहम्मद तौसीफ उर्फ मोहम्मद चांद और परवेज अली ने 19 हजार रुपये में मनोज विभार से इसे खरीदा था और घर पर ही छुपा कर रखा था.
उन्होंने बताया कि गिरफ्त में आये सभी अपराधियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. पुलिस ने इनके पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है. इनमें से विशाल विभार का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है.
इसे भी पढ़ें :संडे लॉकडाउन: शहर के चौक-चौराहों पर होगी मास्क चेकिंग, जरूरत पड़ी तो अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती
इस पूरे घटनाक्रम में अब तक 10 अपराधियों को जमशेदपुर पुलिस गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज चुकी है. वहीं इनके पास से चार हथियार भी बरामद किये गये हैं.
हालांकि अभी और दो अपराधियों के नाम सामने आ रहे हैं, जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है. जमशेदपुर एसएसपी ने इसके पीछे के कारणों को वर्चस्व की लड़ाई और आपसी रंजिश बताया.
इसे भी पढ़ें :चाईबासा जिला खनन पदाधिकारी पर भड़के सरयू राय, कहा- कानून से हैं ऊपर




