Ranchi: जमशेदपुर रेड ज़ोन में तब्दील होता जा रहा है. यहां कोरोना से 48 घंटे में 50 लोगों की मौत हो गईं. वहीं, 1626 लोग संक्रमित पाए गए. शनिवार को 38 लोगों की मौत हुई थी, जबकि रविवार को 12 लोग कोरोना के शिकार हुए. एक दिन में 38 लोगों की मौत पहले और दूसरी लहर की सर्वाधिक संख्या है. 50 मृतकों में 18 महिलाएं हैं जबकि अन्य पुरुष हैं.
दो दिन में क़रीब 1700 पॉजिटिव मिले. शनिवार को कोरोना से मौत के सारे रिकॉर्ड टूट गए. एक दिन में सर्वाधिक 38 लोगों की जान चली गई. इसी तरह 974 लोग संक्रमित पाए गए. रविवार को जिले में 780 लोग ठीक हुए, जबकि 652 संक्रमित पाए गए.
मानगो में 10 की मौत तो कदमा में 250 संक्रमित
सबसे ज्यादा मौतें मानगो के 10 लोगों की हुई है. इसके अलावा कदमा के आठ और सोनारी के छह लोगों की मौत हुई है. इनमें 29 वर्षीय युवती तो 91 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई.




