ChatraHEALTHJharkhand

झारखंड: मरीजों को जरूरत थी तो बांटी नहीं, अब जला रहे लाखों की एक्सपायर्ड दवाइयां

हाल सदर अस्पताल चतरा का

Dharmendra Pathak

Chatra : चतरा सदर अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं का जितना जिक्र किया जाये कम है. यहां मरीजों को खाने के लिए नहीं बल्कि जलाने के लिए खूब दवाइयां उपलब्ध है. जी हां, 24 घण्टे पूर्व ही सिविल सर्जन कार्यालय के समीप ही लाखों रुपये की दवाइयों को जलाया गया है. इन दवाओं का एक्सपायरी डेट सितंबर 2021 है.

सबसे मजे की तो बात यह है कि सदर अस्पताल में कई माह से फोलिक एसिड व आयरन की गोलियां नहीं होने की बात कही जा रही थी. परन्तु जलाई गई इन दवाओं में भारी मात्रा में ये दोनों दवाओं के साथ साथ ओआरएस व सलाईन किया जाने वाला पानी था. अगर इन दवाओं को एक्सपायर करने से पूर्व अस्पताल के दवा वितरण केंद्र पर उपलब्ध करा दिया जाता, तो कितनों का भला हो जाता. परन्तु अस्पताल प्रबंधन को मानो गरीबों का भला करने से कोई मतलब ही नहीं है. इन्हें तो बस बिना वितरण किये दवाओं को एक्सपायर करवाना औऱ फिर नई दवा खरीद के नाम पर दवा आपूर्ति करने वाले एजेंसियों से मोटी परसेंटेज वसूलना आता है.

ऐसे ही अस्पताल प्रबंधन के करतूत के कारण सरकारी अस्पताल आकर उपचार कराने वाले गरीब मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रही है, और ऐसे ही लोगों के कारण आम जनता का सदर अस्पताल से विश्वास उठता जा रहा है. हालांकि इन मामलों को लेकर सिविल सर्जन महोदय के द्वारा तो यह बयान दे दिया गया कि दवा नहीं बल्कि दवा के कार्टून जलाए जा रहे थे. परन्तु वायरल वीडियो में जो दवाइयां जलती दिख रही है वो क्या है..? इतना ही नही उन्होंने इस मामले में भण्डारपाल से स्पष्टीकरण की मांग की है.

इसे भी पढ़ें – Hazaribag: करैत सांप काटने से 18 वर्षीय युवक की मौत

Related Articles

Back to top button