Crime NewsHazaribaghJharkhand

Hazaribag: करैत सांप काटने से 18 वर्षीय युवक की मौत

Hazaribag: चौपारण प्रखंड अंतर्गत झापा पंचायत के ग्राम बिशनपुर निवासी भानू कुमार सिंह पिता मनोज सिंह उर्फ लल्लू सिंह की मौत सांप काटने से हो गयी.

जानकारी के अनुसार रात, लगभग 12 बजे अपने बेड पर जैसे ही सोया, वैसे ही पहले से तकिये में घुसे करैत सांप ने उसे मुंह में काट लिया. इसके बाद लड़के ने घर के सदस्यों को आवाज दी और आनन-फानन में सांप को भी मार दिया गया और युवक को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया.

उनके निधन का समाचार सुनकर पूरे पंचायत में शोक की लहर फैल गयी. सैकड़ों लोग मृतक के घर पहुंच परिजनों ढाढस बंधा रहे थे. समाचार सुनकर स्थानीय मुखिया पूर्णिमा देवी के प्रतिनिधि सह चौपारण के सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव ने भी मृतक के घर जाकर परिजन को ढाढ़स बंधाया.

मौके पर सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे जिन में स्थानीय वार्ड सदस्य रामबृक्ष राणा, सुरेश दांगी, बिनोद कुमार सिंह राकेश रंजन, अहमद मियां सहित कई लोग शामिल थे.

इसे भी पढ़ें – गढ़वाः फंदे पर झूलती मिली एसबीआई के चीफ मैनेजर की लाश

Related Articles

Back to top button