News Wing
Girigih, 13 November: जिले के खोरीमहुआ चौक में आये दिन हादसे होते रहते हैं. इन हादसों पर रोकथाम लगाने के लिए स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कई बार शिकायत भी की है. लेकिन प्रशासन की ओर से किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. बता दें कि सोमवार को खोरीमहुआ चौंकर पर एक बस डिवाइडर से टकरा गई. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. लेकिन लगातार होती इस तरह की घटनाएं और भी विकराल रूप ले सकती हैं.
बीच डिवाइडर से टकराई बस
घटना के बारे में बता दें कि बस पूर्णिया से रांची जा रही थी. इस दौरान बस डिवाइडर से टकरा गयी. हांलाकि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है. लेकिन इस घटना के बाद चौक पर काफी देर तक जाम लगा रहा.
किन कारणों से हो रहे हादसे
गौरतलब हैं कि खोरीमहुआ चौक पर सड़क के दोनों तरफ अतिक्रमण है. जिसकी वजह से आये दिन घटनाएं होती रहती हैं. जहां एक ओर सड़क के किनारे दुकान व ठेले वाले सड़क को घेरे हुए रहते हैं, वहीं दूसरी ओर स्थानीय टेम्पू चालक सड़क पर ही टेम्पो खड़ा कर देते हैं. जिसकी वजह से सड़क संकीर्ण हो जाती है, और आये दिन कोई न कोई गाड़ी सड़क के बीच में स्थित डिवाइडर का शिकार हो जाती है. स्थानीय लोगों ने इसको लेकर कई बार लिखित रूप से शिकायत भी की हैं. लेकिन अबतक इसपर कोई कार्रवाई नहीं हो रही.




