
Jamshedpur : जमशेदपुर में शुक्रवार सुबह सोनारी कागल नगर के लोगों की नींद गोलियों की आवाज सुनकर टूटी. सुबह 7 बजे कागल नगर सी रोड में अज्ञात अपराधियों ने अजय शाह नामक व्यक्ति को गोलियों से भून दिया. घटना की अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए. इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया. सूचना पाकर सिटी एसपी के विजय शंकर दल बल के साथ घटना स्थल की जांच करने पहुंचे है.




