
Jamshedpur : राजस्थान के उदयपुर के धानमंडी थाना क्षेत्र में मंगलवार को मारे गये कन्हैया लाल के परिजनों से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने फोन पर बातचीत की. इस दौरान घटना की जानकारी लेते हुए उन्होंने परिजनों को ढ़ांढ़स बांधा. उन्होंने कहा कि पूरा देश उनके परिवार के साथ खड़ा है. रघुवर दास ने अपनी ओर से पीड़ित परिवार को यथासंभव आर्थिक सहायता भेजने की भी बात कही है. साथ ही इस नृशंस हत्या के शिकार कन्हैया लाल के परिजनों को एक करोड़ रुपये और एक सरकारी नौकरी मुआवजा के तौर पर देने की राजस्थान सरकार से मांग की है. उन्होंने घटना के दोषियों को ऐसी सजा देने की मांग की है, जिससे देश में इस तरह की हिमाकत दोबारा कोई नहीं कर सके. उन्होंने इस तरह की घटना के लिए राजस्थान में तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति को जिम्मेदार ठहराया है. साथ ही उनका कहा है कि इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद राजस्थान के मुख्यमंत्री का बयान बहुत ही शर्मनाक हैं. इससे यह स्पष्ट होता है कि कांग्रेस इन दिनों किस तरह जिहादी मानसिकता वालों के सामने नतमस्तक है.
ये भी पढ़ें- बेगूसराय में तीन बच्चों के पिता ने 11 साल की दिव्यांग बच्ची से किया दुष्कर्म




