
Begusrai: जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना बुधवार को सामने आई है. जहां तीन बच्चों के एक पिता ने 11 वर्षीय दिव्यांग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. दरिंदगी करने के बाद बच्ची को लहूलुहान अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गया. वहीं, पीड़िता की मां ने बच्ची को खून से लथपथ हालत में कराहते हुआ देखा तो पीड़िता उसके पैर तले जमीन खिसकने लगी. आनन- फानन में घर वाले घटना की शिकायत लेकर थाने पहुंचे. केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जूट गई है.
इसे भी पढ़ें: एआईएमआईएम के चार विधायक राजद में हुए शामिल
घटना की जानकारी के बाद प्रसाशन ने पीड़िता को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति की गंभीरता देखटे हुए बच्ची को सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया.
पीड़िता की मजदूर मां ने बताया कि उसकी बच्ची शारीरिक रूप से दिव्यांग होने के साथ-साथ मूक-बधिर भी है. वह बिना किसी की मदद लिए उठ-बैठ नहीं सकती है. वह शौच जाने के दौरान अपने दिव्यांग बेटी को कुर्सी पर बैठाकर छोटे पुत्र की देखरेख में खेत की ओर गई थी. इस दौरान उनके छोटे बेटे ने आरोपी की गोद में पीडिता को देखा था. उसने इसकी जानकारी अपनी मां को दी थी. पीड़िता की मां के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर दिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में भगवानपुर थाना क्षेत्र के नरहरिपुर पंचायत के जगदीशपुर गांव निवासी प्रकाश महतो के बेटे रौशन महतो (25 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है. पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.
इसे भी पढ़ें: Saraikela : आदित्यपुर में घर से मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, क्षेत्र में सनसनी




