Crime NewsGiridihJharkhandLead News

गिरिडीह: पानी की टंकी बनाने वाली फैक्ट्री में ब्लास्ट, चार कर्मी गंभीर रूप से झुलसे

  • तेज आवाज में हुए ब्लास्टिंग से थर्राया आसपास का इलाका

Giridih: शहर के मकतपुर-अरगाघाट के श्रम कल्याण केन्द्र स्थित पानी का टंकी बनाने की फैक्ट्री में गुरुवार की शाम आग लगने के साथ ब्लास्ट हुआ. ब्लास्टिंग में चार कर्मी गंभीर रुप से जख्मी हो गये. जख्मी लोगों में यूपी निवासी युवराज सिंह के अलावे गिरिडीह के ही रिंकू दास, गुड्डु और राजू शामिल हैं. इसमें युवराज सिंह की हालात चिंताजनक बनी हुई है.

घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए शहर के सदर अस्पताल भेजा गया, जहां चारों का इलाज किया जा रहा है. गंभीर रूप से झुलसे युवराज सिंह को बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर किये जाने की बात कही जा रही है.

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो ब्लास्टिंग इतना जबरदस्त था कि आसपास के कई घर थर्रा उठे. शहर की घनी आबादी में हुए ब्लास्ट की आवाज के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया. घटना के वक्त भी फैक्ट्री के भीतर करीब डेढ़ दर्जन से अधिक कॉमर्शियल गैस सिलेंडर रखे हुए थे. गनीमत रहा कि फैक्ट्री के भीतर रखे गैस सिलेंडर तक आग नहीं पहुंची थी.

इसे भी पढ़ें – नौवीं और 11वीं के छात्रों को रजिस्ट्रेशन के लिए मिला एक और मौका

घटना के बाद फैक्ट्री में पहुंची पुलिस.

घटना के वक्त भी फैक्ट्री में टंकी निर्माण का काम चल रहा था. ब्लास्टिंग की आवाज सुनकर ही करीब तीन सौ मीटर दूर के लोगों की भीड़ घटनास्थल में जुट गयी.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने कुछ पल के लिए फैक्ट्री गेट को बंद कर दिया. जानकारी मिलने के बाद नगर थाना प्रभारी रामनारायण चौधरी पहुंचे तो अग्निशमन विभाग की गाड़ी के साथ एक एंबुलेस भी पहुंचा. इसी एंबुलेंस से जख्मी कर्मियों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया.

घटना को मामूली हादसा साबित करने के लिए प्रयास भी किया गया. फैक्ट्री मालिक मनीष तर्वे गिरिडीह की एक सामाजिक संस्था के सदस्य बताएं जा रहे हैं लेकिन घटना कैसे हुई, इस पर फैक्ट्री मालिक मनीष तर्वे कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं.

गैस सिलेंडर के साथ पानी टंकी.

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो जिस वक्त फैक्ट्री के भीतर काम चल रहा था, उसी वक्त तेज आवाज के साथ ब्लास्टिंग वाले स्थल पर गैस पाइप लाइन में शार्टसर्किट के कारण आग लगी और आग ने भीषण रूप ले लिया. इसके बाद आग पाइप लाइन तक पहुंची जिससे तेज आवाज में ब्लास्टिंग हुई.

ब्लास्टिंग की आवाज सुनते ही लोग डर से घर के बाहर निकले तो देखा कि फैक्ट्री में घटना हुई है. जानकारी के अनुसार पानी टंकी की इस फैक्ट्री में पर्निश समेत कई और ब्रांडेड कंपनियों के टंकी बनाये जाते हैं. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घनी आबादी में फैक्ट्री चलाने के लिए फैक्ट्री मालिक को अनुमति कहां से दी गयी.

इसे भी पढ़ें – दूसरे युवक से अफेयर के शक में मंगेतर ने कर दी थी युवती की हत्या

Related Articles

Back to top button