Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur Fraud: दो दिनों पूर्व मोबाइल पर हुई थी दोस्ती, कैमरा का स्टैंड खरीदने के बहाने कैमरा लेकर हो गया फरार

Jamshedpur: पहले तो फोन पर दोस्ती की फिर कैमरा का स्टैंड खरीदने के बहाने कैमरा लेकर फरार हो गया. मामला बागबेड़ा थाना क्षेत्र का है जहां एक युवक ने परसूडीह निवासी शिवनारायण से उसका कैमरा ठग लिया. इस मामले में शिवनारायण ने बागबेड़ा थाना में मोबाइल धारक 9142778820 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है.

शिकायत में शिवनारायण ने पुलिस को बताया कि दो दिनों पूर्व एक युवक ने उसे फोन किया और उससे बात करने लगा. इसी बीच फोन करनेवाले ने कैमरे की बात कही. बुधवार को उसने फोन कर गुदड़ी मार्केट के पास बुलाया और कैमरे का स्टैंड खरीदने के लिए कैमरे की मांग की. उसने उस युवक को कैमरा दे दिया. काफी देर तक जब वह युवक वापस नहीं आया तो उसने संबंधित नंबर पर फोन किया पर फोन बंद आ रहा था. उसे ठगी का एहसास होने पर उसने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें- Cyber Fraud : साईबर अपराधियों ने शैलेंद्र नारायण आचार्य के खाते से उड़ाए 1.49 लाख रुपये, इस तरह बनाया शि‍कार

Related Articles

Back to top button