
Jamshedpur : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र को-ऑपरेटिव कॉलेज में इंटर की पढ़ाई कर रहे छात्र मोहित प्रसाद पर जानलेवा हमला हुआ. आरोपी शास्त्रीनगर के रहने वाले विकास पांडेय घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलने पर मोहित प्रसाद के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
सोनारी के खुटाडीह के रहने वाले मोहित प्रसाद की मां ज्योति देवी ने बताया कि उनका बेटा गुरुवार को प्रोजेक्ट जमा करने कोऑपरेटिव कॉलेज गया था. इसी दौरान वह अपने दोस्त से फोन पर बात करने लगा. तभी विकास पांडे को लगा कि वह उसे कुछ बोल रहा है. इस पर वह अपने दो साथियों के साथ आया और मोहित पर हमला कर दिया. विकास हाथ में कड़ा और घड़ी पहने हुए था. इस हमले में मोहित गंभीर रूप से घायल हुआ है. उसके सर और चेहरे पर कई जगह चोट आई है. लहूलुहान हालत में मोहित को एमजीएम अस्पताल में भर्ती किया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें- CORONA UPDATE: फिर पांव पसारने लगा कोरोना, फेस्टिवल में अलर्ट रहने की सलाह




