Corona_UpdatesJharkhandLead NewsRanchi

CORONA UPDATE: फिर पांव पसारने लगा कोरोना, फेस्टिवल में अलर्ट रहने की सलाह

Ranchi: राज्य में कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ने लगी थी. वहीं हर दिन मिलने वाले मामले 20 के नीचे आ गए थे, लेकिन कोरोना एक बार फिर पांव पसारने लगा है. राजधानी रांची में दो दिनों में 145 नए मरीज सामने आ गए है. जिसने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है. इतना ही नहीं हॉस्पिटलों को फिर से बेड तैयार रखने का निर्देश विभाग की ओर से जारी किया गया है. जिससे कि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके. वहीं सभी को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की गई है. जिससे कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके. अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अरूण कुमार सिंह ने फेस्टिवल को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने और कोविड अप्रोप्रिएट बिहेवियर का पालन कराने का निर्देश भी दिया है.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर: हलुदबनी में मना आजादी का अमृत महोत्सव

रेड जोन में अब भी 8 जिले

कोरोना से बचाव में वैक्सीनेशन का रोल अहम है. इसलिए छोटे बच्चों को छोड़ सभी का वैक्सीनेशन कराने का टारगेट रखा गया. इसके बावजूद स्थिति यह है कि 15-17 साल वाले युवाओं का वैक्सीनेशन तेज नहीं हो पाया है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज भी फर्स्ट डोज लेने के लिए युवा नहीं पहुंच रहे है. राज्य में 8 जिले अब भी रेड जोन में है. जिनका वैक्सीनेशन तेज करने का निर्देश विभाग की ओर से दिया गया था. फिर भी अधिकारी इसे लेकर गंभीर नहीं है. वहीं सेकेंड डोज लगवाने में भी युवा इंटरेस्ट नहीं दिखा रहे है.
ये जिले है रेड जोन में (15-17 साल का वैक्सीनेशन)

जिला वैक्सीनेशन (परसेंट में)

देवघर 43
धनबाद 41
जामताड़ा 38
लोहरदगा 45
पाकुड़ 41
साहिबगंज 40
सारइकेला खरसांवा 43
वेस्ट सिंहभूम 47

18 प्लस वैक्सीनेशन – 30 परसेंट को सेकेंड डोज लगाना बाकी

कोरोना के बीच फ्रंटलाइन वर्कर्स और हेल्थ केयर वर्कर्स के लिए टीके की शुरुआत हुई. इसके बाद 18 साल से अधिक के हर व्यक्ति को टीका लगाने का लक्ष्य तय किया गया. आज एक दो जिलों को छोड़ दिया जाए तो लगभग सभी जिलों में 100 परसेंट लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ले ली है. धनबाद में 89 और हजारीबाग में 90 परसेंट को पहली डोज लग चुकी है. वहीं सेकेंड डोज की बात करें तो केवल कोडरमा में 91 परसेंट लोगों ने सेकेंड डोज लगवा ली है. वहीं दुमका 75, गोड्डा 75, पलामू 72 और रांची में 73 परसेंट लोग सेकेंड डोज लगवाकर येलो जोन में है. बाकी के जिलों में अब भी सेकेंड डोज लगवाने वालों का आंकड़ा 70 परसेंट तक नहीं पहुंच पाया है. जिससे साफ है कि 30 परसेंट को अब भी सेकेंड डोज लगाना बाकी है.

इसे भी पढ़ें : चार राज्यों में बीजेपी की बढ़त: बिहार विधानसभा में लगे ‘जय श्रीराम’ के नारे

Related Articles

Back to top button