
Jamshedpur : सोमवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जमशेदपुर में बैठक की. बैठक में चार विधानसभा क्षेत्रों के 60 कोर सदस्यों ने हिस्सा लिया जिसमें जुगसलाई, बहरागोडा, घाटशिला और पोटका विधानसभा के कार्यकर्ता शामिल रहे.
जोश भरते हुए अमित शाह ने कहा कि चुनाव के समय कार्यकर्ता सभी राग-द्वेष को भूलकर ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिलें और सरकार की उपलब्धियों को बतायें.
इसे भी पढ़ें : जेपी नड्डा से कार्यकर्ता ने कहा- JMM करता है ब्लॉक लेवल तक की राजनीति, हमारी पकड़ सिर्फ जिले तक
अपने करीबियों का ही वोट दिलायें तो 60 परसेंट काम पूरा
इसके अलावा अमित शाह ने चुनावी समीकरण समझाते हुए कहा कि किसी विधानसभा क्षेत्र में हमारे पास कार्यकर्ताओं की कमी नहीं है. अगर कार्यकर्ता अपने परिवार और करीबियों का ही वोट दिलाएं तो 60 परसेंट काम हमारा ऐसे ही पूरा हो जायेगा.कार्यकर्ताओं को बस 40 परसेंट के लिए ही गली-मुहल्ले में घूमने की जरुरत होगी.
शाह ने सलाह दी कि हर कार्यकर्ता कम से कम 50 लोगों को कॉल करें तो हम इन चारों सीटों पर कब्जा जमाने में कामयाब होंगे.
टास्क देते हुए अमित शाह ने सभी से एक स्वर में जवाब मांगा. उत्साह से लबरेज कार्यकर्ताओं ने भी अमित शाह के मुताबिक हां में जवाब दिया.
इसे भी पढ़ें : #JharkhandElection: आखिरी वक्त पर रद्द हुईं अमित शाह की सभायें, पहले भी कम भीड़ से हुए थे नाराज




