JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर : मानगो के लोगों को जल्‍द मिलेगी वाकिंग ट्रैक की सुवि‍धा, तीन मार्च तक पूरा हो जायेगा पहला चरण

Jamshedpur : जमशेदपुर के एडीएम नंदकिशोर लाल सोमवार को मानगो के खुदीराम बोस चौक से लेकर डिमना चौक तक बन रहे वाकिंग ट्रैक का निरीक्षण करने पहुंचे. उन्‍होंने बताया कि पिछले दिनों स्थानीय विधायक सह मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ हुई बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए वाकिंग ट्रैक का निर्माण कराया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि पहले चरण का काम 3 मार्च तक पूरा हो जाएगा.  पूरा काम कुल 8 चरणों में पूरा किया जाना है. इसके अलावा ट्रैक के अगल- बगल प्लांटेशन की भी योजना है ताकि शहर को हरा- भरा और खूबसूरत बनाने के साथ मॉर्निंग वर्करों को भी सुविधा मिले. इस दौरान उन्होंने काम कर रही एजेंसी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जरूरी दिशा- निर्देश दिये. साथ ही काम की गुणवत्ता की भी जांच की.

ये भी पढ़ें- जमशेदपुर: पोटका के खड़ि‍यासाई में डिग्री कॉलेज खोलने का फि‍र उठा मसला, डीसी को सौंपा गया ज्ञापन

Related Articles

Back to top button