Read Next
29/10/2026
कांग्रेस का आरोप, SIR पीएम मोदी, अमित सिंह की साजिश, CEC ने दिया अंजाम
27/10/2026
वीटो पावर के बिना UNSC के स्थायी सदस्य दूसरे दर्जे के समान : भारत
27/10/2026
गुवाहाटी : होटल के मालिक और लीजधारक के बीच विवाद, 5 लोगों की गोली मारकर हत्या
26/10/2026
चुनाव से पहले इजरायल की सेना ने ईरान पर हमले से किया इनकार
21/12/2025
भारत के पुल : कठिनाइयों पर स्थापत्य की विजय
30/11/2025
रांची : किंग कोहली के विराट शतक और कुलदीप के 4 विकेटों से जीता भारत, 17 रनों से मिली जीत
26/11/2025
क्रिकेटर विराट कोहली पहुंचे रांची, 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले में आएंगे नजर
23/11/2025
ED के 44 ठिकानों पर हुई रेड में मिले 14 करोड़ से अधिक नकद और कोयला घोटाला के बड़े सबूत
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
18/11/2025
अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद सिद्दीकी मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, ईडी की रेड के बाद हुई गिरफ्तारी
Back to top button
New Delhi: चुनाव आयोग ने बुधवार को केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा सांसद प्रवेश साहब सिंह वर्मा का नाम भाजपा की स्टार प्रचारकों की सूची से हटाने का आदेश दिया.
दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान कथित तौर पर विवादित बयान देने के मामले में चुनाव आयोग ने ऐसा कदम उठाया है.
इसे भी पढ़ें- #NirbhayaCase: दोषी अक्षय ने SC में दायर की सुधारात्मक याचिका, मुकेश की अपील खारिज
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की रिपोर्ट पर की गयी कार्रवाई
आयोग द्वारा जारी बयान के अनुसार, ठाकुर और वर्मा का नाम भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची से तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेश जारी होने तक हटाने को कहा गया है.
आयोग के अवर सचिव पवन दीवान द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में ठाकुर और वर्मा के विवादित बयानों से आचार संहिता का उल्लंघन होने के मामले में दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गयी है.
इसे भी पढ़ें- #आज_भारतबंद_है का रांची में मिलाजुला असर, कहीं जुलूस तो कहीं सड़क जामकर किया प्रदर्शन
क्या है दोनों पर आरोप
उल्लेखनीय है कि अनुराग ठाकुर पर रिठाला विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को एक जनसभा में भीड़ से विवादित नारे लगवाने का आरोप है. जबकि पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश साहब सिंह वर्मा पर संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का विरोध करने वालों के बारे में विवादित टिप्पणी करने का आरोप है.
आयोग ने मंगलवार को ठाकुर को इस मामले में कारण बताओ नोटिस जारी कर 30 जनवरी तक जवाब तलब किया है. समझा जाता है कि वर्मा के खिलाफ दर्ज शिकायत पर दिल्ली के सीईओ की रिपोर्ट को संज्ञान में लेते हुये आयोग अग्रिम कार्रवाई पर विचार कर रहा है. इस बारे में आयोग द्वारा जल्द कोई फैसला किए जाने की उम्मीद है.