
Ranchi: प्रदेश कांग्रेस की कमान राजेश ठाकुर के हाथों आ गयी है. अब उनकी पार्टी के सिपहसलार गदगद हैं. पार्टी कार्यालय में गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशियां मनायी. मिठाइयां बांटी गयी. उम्मीद जतायी कि अब पार्टी झारखंड में तीव्र गति से आगे बढ़ेगी. संगठन के रुके काम भी पूरे होंगे.
पार्टी विधायकों ने भी आलाकमान के फैसले का स्वागत किया है. डॉ इरफान अंसारी, ममता देवी व दीपिका पांडे ने भी इस पर अपनी साकारात्मक प्रतिक्रिया जाहिर की है.
इसे भी पढ़ें :अब नयी तकनीक से खेती बारी के जरिये अपनी तकदीर बदलेंगी जनजातीय समाज की महिलाएं
आरपीएन सिंह से नजदीकी होने का मिला लाभ
पार्टी हलकों में यह जोरों से चर्चा है कि राजेश ठाकुर को पार्टी प्रभारी आरपीएन सिंह से नजदीकी होने का लाभ मिला है. प्रदेश स्तर से जो प्रदेश अध्यक्ष की सूची में सबसे पहले था.
बदलाव पार्टी के लिये अच्छाः डॉ इरफान
जामताड़ा विधायक डॉ इरफान अंसारी ने आलाकमान के फैसले का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि ये बदलाव पार्टी के लिये अच्छे हैं. राजेश ठाकुर को कमान मिलने से युवाओं को मौका मिलेगा.
इसे भी पढ़ें :हाइकोर्ट ने कहा-रिम्स में सभी व्यवस्था आउटसोर्सिंग न होकर स्थायी होनी चाहिए
बदलाव होना चाहियेः दीपिका
विधायक दीपिका पांडेय ने राजेश ठाकुर को शुभकामनाएं दी और कहा कि पार्टी का निर्णय अच्छा है. इस तरह के बदलाव पार्टी के लिये अच्छा है.
कार्यकर्ताओं में नयी ऊर्जा का संचार होगाः राकेश
पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने कहा कि पार्टी ने पहली बार जमीन से जुडे कार्यकर्ता को सम्मान देने का काम किया है. इस निर्णय से पार्टी कार्यकर्ताओं में नयी ऊर्जा के साथ काम करेगा. पार्टी अब नये तेवर के साथ काम करेगी.
इसे भी पढ़ें :Nusrat Jahan Baby Boy: नुसरत जहां ने बेटे को दिया जन्म, सोशल मीडिया पर मिल रहीं बधाइयां




