
Ranchi: झारखंड में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. अगस्त का महीना सबसे भयावह साबित हो रहा है. झारखंड में सिर्फ अगस्त महीने के 18 दिनों में 160 संक्रमितों की मौत हो गयी है. सबसे अधिक 101 मौत जमशेदपुर में हुई है. जो मौत के मामलों में 100 पार करने वाला एकमात्र जिला है. सिर्फ अगस्त में 75 संक्रमितों की मौत हुई है.
जमशेदपुर के अलावा रांची में भी पिछले 18 दिनों में रांची में 21 लोगों की मौत हो गयी है. वहीं रांची में अबतक मौत के कुल मामले अब 50 के करीब हो गये हैं. सिर्फ जमशेदपुर, रांची और धनबाद में मिलाकर कोरोना संक्रमितों की संख्या आधे से अधिक है.
इसे भी पढ़ें –अटका पड़ा है चार उपराजधानियों का मामला,कोविड ना होता तो झारखंड होता देश में पहला राज्य
सिर्फ 18 दिनों में 15 हजार के करीब नये संक्रमित मिले
राज्य में सिर्फ 18 दिनों में 15 हजार से अधिक कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आये हैं. 1 अगस्त से 18 अगस्त तक कुल 14798 मरीजों की पुष्टि हुई है. जांच में तेजी आ जाने से कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. सबसे अधिक मरीज रांची जिला में मिल रहे हैं.
प्रतिदिन औसतन 250 कोरोना संक्रमितों की पहचान हो रही है. मंगलवार को कोरोना से कुल 416 नये मामले मिले थे. बता दें कि मंगलवार और बुधवार दो दिनों में दो प्रसिद्ध व्यक्तियों की मौत हो गयी है. जिसमें से एक बीकेबी मॉल के मालिक विजय मोदी और दूसरे रांची एक्स रे के संचालक डॉ एस के पॉल हैं. एसके पॉल की मौत बुधवार को सुबह आर्किड हॉस्पिटल में हुई है.
रांची के 2500 और जमशेदपुर के 1900 लोग हो चुके हैं रिकवर
राज्य में सबसे अधिक मामले रांची और जमशेदपुर से सामने आ रहे हैं. रांची के 2500 लोग अबतक रिकवर हो चुके हैं. वहीं 2100 के करीब वर्तमान में एक्टिव हैं. वहीं जमशेदपुर के 1813 एक्टिव केस हैं. रांची और जमशेदपुर के अलावा गिरिडीह और धनबाद में 1हजार से अधिक संक्रमित मरीज हैं.
इसे भी पढ़ें – खादगढ़ा सब्जी मार्केट: 50 दिन पहले रद्द हुआ था 39 दुकानों का आवंटन, अबतक नहीं हुई कार्रवाई





bookmarked!!, I like your blog!
Good one! Interesting article over here. It’s pretty worth enough for me.
I really like and appreciate your blog post.
I learn something new and challenging on blogs I stumbleupon everyday.
Like!! Great article post.Really thank you! Really Cool.