Corona_UpdatesJharkhandRamgarh

रामगढ़ जंगल में जमाती के छिपे होने की थी सूचना, पुलिस छापेमारी के पहले सभी फरार

Ramgarh: जिले के कुजू ओपी क्षेत्र स्थित ओरला, तेलनिया जंगल में तब्लीगी जमात के छुपे होने की सूचना पुलिस को मिली थी. जानकारी के आधार पर शुक्रवार को पुलिस ने जंगल में छापेमारी की. लेकिन एक भी जमाती वहां नहीं मिले.

बताया जा रहा है कि पुलिस के छापेमारी से पहले ही जमाती मौके से फरार हो गये थे. हांलाकि पुलिस को घने जंगल के अंदर बांस से बना एक तंबू मिला है. तंबू के अंदर कुछ कंबल भी मिले हैं. वहीं पुलिस ने तंबू को जलाकर नष्ट कर दिया.

इसे भी पढ़ें- #IMF को है 1930 वाली “ग्रेट डिप्रेशन” की आशंका, जानें क्या हुआ था और क्या हैं खतरे

गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओरला तेलनिया जंगल में तब्लीगी जमात के कुछ लोग छुपे हैं. इनलोगों को प्रतिदिन सुबह शाम कुजू गांव से से खाना भी पहुंचाया जा रहा है.

जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की लेकिन कोई नहीं मिला. हालांकि पुलिस को उनके जंगल में छुपे होने के प्रमाण मिले हैं. जंगल में पुलिस को तंबू और कुछ सामान मिले जिससे यह प्रमाणित होता है कि वहां कुछ लोग रह रहे थे. पुलिस जमातियों को पकड़ने के लिए संभावित जगहों पर छापेमारी कर रही है.

इसे भी पढ़ें- #Siwan बना बिहार का ‘वुहान’! एक ही परिवार के 23 लोग कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 60

राज्य में तबलीगी जमात से आये लोगों की हो रही खोज

दिल्ली के जमाती पूरे देश के लिए चुनौती बन गये हैं. झारखंड में भी तबलीगी जमात के कई लोग मिले हैं. इनमें से कुछ कोरोना संक्रमित भी पाये गये हैं. इसे देखते हुए झारखंड पुलिस तबलीगी जमात से आये लोगों की खोज में जुट गयी है.

झारखंड पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि तबलीगी जमात से आये लोगों के बारे में सूचना दें. वहीं तबलिगही जमात से आने वाले लोगों से भी पुलिस ने अपील की है कि वह सामने आयें और अपनी जांच करायें. पुलिस से अगर वह छिपकर रहते हैं तो पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी.

इसे भी पढ़ें- #LockDown के दौरान IPS ने वधावन परिवार के सदस्यों को दी थी जमशेदपुर नंबर के वाहन से यात्रा की अनुमति, भेजे गये छुट्टी पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button