Corona_UpdatesDhanbad

#Dhanbad: मनोरंजन के साथ #CoronaVirus के खिलाफ जागरुक करने की कोशिश, संजय पासवान का वीडियो वायरल

Dhanbad: कोरोना महामारी से बचने के लिए जागरुकता बहुत जरूरी है. छोटे-छोटे उपाय कर के हम और आप इस बीमारी से खुद को और समाज को बचा सकते हैं. लोगों को जागरुक करने के लिए धनबाद में कहीं कलाकार कोरोना वायरस तो कहीं यमराज का वेश लेकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं.

तो कहीं कलाकार संगीत के माध्यम से लोगों को इस जानलेवा बीमारी के लिए जागरुक करने की कोशिश कर रहे हैं. झरिया के गायक संजय पासवान भी, अपने गीतों के जरिये लोगों को इस वायरस से सचेत रहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का संदेश दे रहे हैं. अपने गीतों के माध्यम से वो ये बता रहे हैं कि कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग किस कदर जरूरी है.

इसे भी पढ़ेंः#CoronaVirus से लड़ाई में एडीबी करेगा भारत की मदद, 2.2 अरब डॉलर की सहायता देने का वादा किया

दूरहि से जोड़ी हाथ…

संजय पासवान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर इनदिनों वायरल हो रहा है. वीडियो में वो भोजपुरी गीत गा रहे हैं – दूरहि से जोड़ी हाथ, निभायी यारी महामारी बनल बा. ऐ मे चली ना होशियारी महामारी बनल बा.

सोशल मीडिया पर इस गीत को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. बताया जाता है कि झरिया के रहने वाले संजय पासवान भोजपुरी लोकगीत गाते हैं. इन्होंने लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से खुद इस गीत की रचना की है. संजय इस संबंध में बताते हैं कि जब तक कोरोना बीमारी की कोई वैक्सीन नहीं मिल जाती है, तब तक जागरुकता ही इसका बचाव है.

इसे भी पढ़ेंः#IMF को है 1930 वाली “ग्रेट डिप्रेशन” की आशंका, जानें क्या हुआ था और क्या हैं खतरे

निश्चित रूप से हारेगा कोरोना

पड़ोसी जिला बोकारो में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से धनबाद जिला के लोग भी सहमे हैं. ऐसे में संजय पासवान का गीत लोगों का मनोरंजन करने के साथ-साथ उन्हें जागरूक भी कर रहा है. संजय पासवान का कहना है कि लोगों को लॉकडाउन का पालन करना बेहद जरूरी है. लोग अपने घरों में रहें. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें. उन्होंने कहा कि हम लोग जागरूक रहेंगे तो निश्चित रूप से हम कोरोना महामारी पर भी जीत हासिल करेंगे.

इसे भी पढ़ेंःरामगढ़ जंगल में जमाती के छिपे होने की थी सूचना, पुलिस छापेमारी के पहले सभी फरार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button