
Giridih: जलसहियाओ ने शनिवार को पीएचईडी वन कार्यालय का घेराव किया. पीएचईडी के ठेकेदारों के खिलाफ जलसहियाओं ने बेहद आक्रोषपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शन में जिले भर की जलसहियाएं जुटी. जलसहिया संघ की जिला अध्यक्ष सितारा प्रवीण के नेतृत्व में जलसहियाओं ने जमकर पीएचईडी के अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ नारेबाजी की. अधिकारियों और ठेकेदारों पर आरोप लगाते हुए जलसहियाओं ने कहा कि जल जीवन मिशन कार्यक्रम अगर जिले में फेल हो रहा है तो इसका कारण पीएचईडी के अधिकारी और ठेकेदार हैं क्योंकि दोनों की मिलीभगत से एस्टीमेट से भी कम बोरिंग योजना स्थल में हो रही है. जबकि योजनाओं के चयन में अधिकारी और ठेकेदार मिलकर गड़बड़ी कर रहे है. प्रदर्शन कर रही जलसहियाओं ने आरोप लगाते हुए कहा की पीएचईडी के अधिकारी अब ठेकेदारों के इशारे पर कार्य कर रहे है लिहाजा, इसका परिणाम जलसहिया को इलाके के लोगों के समक्ष भुगतना पड़ रहा है. ठेकेदारों को गलत करने का संकेत अधिकारयों से ही मिल रहा है. इधर प्रदर्शन में दिव्या देवी समेत कई जलसहिया शामिल हुई.

इसे भी पढ़ें: गिरिडीह: लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य सरकार से किया सीएनटी एक्ट में संशोधन करने का मांग




