
Dhanbad : धनबाद में डीसी वरुण रंजन के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी उदय रजक ने बुधवार को मंडल कारा में जाकर बंदियों से पूछताछ की. इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि कुछ बंदियों ने समय पर खाना नहीं दिया जाना, नहाने की छूट नहीं दिया जाना, जेल प्रशासन द्वारा यातना दिया जाना और अमानवीय व्यवहार करने की शिकायतें मिली थी. जिसके आलोक में जांच की गई. जांच के बाद गलत पायी गई है.
बता दें कि एक बंदी पंकज सिंह के द्वारा शिकायत की गई कि मैं बीमार रहता हूं. इस संबंध में कारा चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव कुमार सिंह ने पंकज सिंह का हेल्थ चेकअप किया गया और उनके द्वारा बताया गया कि वह अभी स्वस्थ हैं और उनको दवाइयां चालू रखने की सलाह दी गई है.
वहीं डॉ राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सभी बंदियों का नियमित रुटीन चेकअप किया जाता है एवं उनको दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाती है.
वहीं प्रभारी कारा अधीक्षक प्रदीप कुमार द्वारा बताया गया कि उन्होंने डीसी के निर्देश के आलोक में प्रभारी कारा अधीक्षक के रूप में प्रभार लिया है. शिकायत प्राप्त हुई है उसकी जांच कर जेल मैनुअल के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें: धनबाद: 10 हजार घूस लेते लोयाबाद थाना का ASI गिरफ्तार




